टीएमसी की सांसद अर्पिता घोष ने दिया इस्तीफा

Updated on 16-09-2021 10:11 PM

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अर्पिता घोष ने इस्तीफा दे दिया है। अर्पिता घोष के इस्तीफे को राज्यसभा अध्यक्ष ने मंजूर भीकर लिया है। इस संबंध में बुधवार को राज्यसभा सचिवालय की तरफ से जानकारी दी गई है। अर्पिता घोष के इस्तीफे को लेकर जो नोटिफिकेशन राज्यसभा सचिवालय की तरफ से जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि टीएमसी सांसद के इस्तीफे को राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने मंजूर भी कर लिया है। अर्पिता घोष ने अचानक यह इस्तीफा देकर अपने ही पार्टी के कई नेताओं को चौंका दिया है। अर्पिता घोष राज्यसभा में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। आपको याद दिला दें कि अर्पिता घोष उन सांसदों में शामिल थीं जिनपर संसद में मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने और मार्शलों से उलझने का आरोप लगा था। इस मामले में अर्पिता घोष को सस्पेंड भी किया गया था। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में अर्पिता घोष के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक विश्लेषक अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं। थियेटर डायरेक्शन और अभिनय के क्षेत्र से जुड़ी रहीं अर्पिता घोष ने साल 2010 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्पिता घोष को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। तृणमूल के सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में वह संगठनात्मक स्थिति में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर उपचुनाव से पहले अर्पिता घोष का यह इस्तीफा हुआ है। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और इस उपचुनाव में उनका जीतना बेहद जरुरी है, ताकि वो अपनी सीएम की कुर्सी बचा सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.