चोरी कबूल करवाने अधेड़ को खंभे में बांधकर बरसाए डंडे

Updated on 20-09-2021 06:52 PM

कोरबा  कोरबा जिले में एक निजी कंपनी के दबंगों ने चोरी कबूल करवाने के लिए एक अधेड़ व्यक्ति को लोहे के पाइप में बांधकर कर बुरी तरह पीटा। पीड़ित चीखता रहा, रहम की भीख मांगता रहा पर, दबंग बेरहमी से लाठी बरसाते रहे। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

        कोरबा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत दुरपा रोड फोकटपारा निवासी अधेड़ व्यक्ति 17 सितंबर को दोपहर तीन बजे कुसमुंडा खदान के नया सायलो के पास में विश्वकर्मा पूजा देखने गया था। वहां से वापस लौट रहा था इसी बीच रेलवे फाटक के निकट निजी निर्माण कंपनी के दो गार्ड उसे पकड़कर कंपनी के कार्यालय सायलो के पास ले गए। दोनों गार्ड ने लोहा चोरी करने का आरोप लगाते हुए इसे स्वीकार करने के लिए बुरी तरह उसे पीटा। अधेड़ व्यक्ति ने चोरी करने से इन्कार किया तो उसे पाइप के खंभे में रस्सी से बांध दिए और गार्डों उसके दो अन्य साथियों ने अधेड़ व्यक्ति पर डंडे बरसाए।

       उसके बाद घायल अवस्था में उसे कुसमुंडा मार्ग में फेंक कर चले गए। पूरे घटनाक्रम की वीडियो किसी ने बना ली और इंटरनेट मीडिया में यह वायरल हो गया इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित को ढूंढ कर मामला दर्ज की।

      थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर इस मामले में कुसमुंडा पुलिस ने निजी कंपनी के दो गार्ड एवं उनके दो साथियों सहित कुल चार लोगों के विरुद्ध धारा 294, 330, 34, 348, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया है। मारपीट करने वाले दोनों गार्ड निजी सिक्यूरिटी कंपनी के हैं। यह निजी कंपनी कुसमुंडा सहित गेवरा दीपका परियोजना के लिए भी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.