जापान में दूध की बर्बादी रोकने के लिए पीएम और मंत्री लोगों से कह रहे खूब पीओ दूध

Updated on 24-12-2021 09:59 PM

टोक्यो दुनिया भर में जापान की छवि हाई-टेक देश के रुप में है। लेकिन इनदिनों जापान एक अन्य दिलचस्प वजह से सुर्खियों में है। यह वजह दूध है।दरअसल जापान के राजनेता लोगों से कह रहे हैं कि वहां दूध पीएं। इतना ही नहीं देश के मंत्री दूध पीते भी नजर रहे हैं, और लोगों से ऐसा करने की अपील भी कर रहे हैं।खास बात है कि खुद देश के प्रधानमंत्री भी कैंपेन का हिस्सा बन गए हैं और यहां जनता से यह पौष्टिक घूंट ज्यादा से ज्यादा लेने की गुजारिश कर रहे हैं।

जापानी प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने कहा,हम यह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा आबादी अतिरिक्त दूध पीने में सहयोग करे और खाना बनाते वक्त दूध से बने सामानों का इस्तेमाल करे।प्रधानमंत्री संसद सत्र के खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हालांकि, सिर्फ पीएम ही नहीं बल्कि उनके मंत्री भी कुछ इसी तरह की सलाह जनता को दे रहे हैं। 17 दिसंबर को देश के मंत्री गेंजिरो कैनिको और टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके ने गिलास में रखा दूध भी पीया।

दरअसल यह सारी कोशिशें दूध की बर्बादी रोकने को लेकर हो रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सर्दियों में अभी तक जापान में 5000 टन दूध बर्बाद हो चुके हैं। यहां के किसान भी दूध को बर्बाद होने से रोकने के लिए चलाए जा रहे इस कैंपेन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लोगों से दूध ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए कह रहे हैं।

यहां डेयरी उद्योग से जुड़े लोग भी मुहिम का हिस्सा बने हैं। डेयरी उद्योग से जुड़ी एक कंपनी मिजी होल्डिंग्स ने ओलंपिक रेसलिंग चैंपियन साओरी योशिदा को कैंपेन का हिस्सा बनाया है और उनके जरिए मैसेज दिया जा रहा है कि दूध की बर्बादी रोकें तथा ज्यादा से ज्यादा मात्रा में दूध पीएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.