स्पेस में फंसी हनुमान भक्त सुनीता का 59वां बर्थडे आज, भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट को दुनिया करती है सलाम

Updated on 19-09-2024 01:33 PM
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना अकादमी से शुरू हुआ, जहां उन्होंने 1983 में दाखिला लिया। साल 1987 में विलियम्स ने कठोर लड़ाकू हेलीकॉप्टर की ट्रेनिंग ली और वह फारस की खाड़ी युद्ध के दौरान उड़ान मिशन, इराक के कुर्द क्षेत्रों पर नो-फ्लाई जोन स्थापित करना और मियामी में तूफान एंड्रयू राहत प्रयासों में काम कर चुकी हैं। खुद को हनुमान भक्त कहने वालीं सुनीता की पहचान आज एक प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री की है।

सुनीता विलिय्मस ने 1993 मे नौसैनिक परीक्षण पायलट की भूमिका संभाली, जहां उन्होंने 30 तरह के विमान उड़ाए और 2,770 से अधिक उड़ान घंटे दर्ज किए। फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग प्रबंधन में मास्टर डिग्री के बाद 1998 में जब वह नासा के अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी (रोस्कोस्मोस) के साथ मॉस्को में ट्रेनिंग ने स्पेस रिसर्च में उनके सुनहरे भविष्य के लिए मंच तैयार कर दिया।

विलियम्स की ऐतिहासि उपलब्धियां


विलियम्स की अंतरिक्ष में ऐतिहासिक यात्रा 9 दिसंबर 2006 को अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी पर सवार होकर एसटीएस-116 मिशन के साथ शुरू हुई। अभियान 14 और 15 के लिए एक फ्लाइट इंजीनियर के रूप में उन्होंने कई रेकॉर्ड बनाए। 5 जुलाई 2012 को, विलियम्स ने सोयुज टीएमए-05एम के साथ अपने दूसरे अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत की। एक्सपेडिशन 32 के लिए फ्लाइट इंजीनियर के रूप में और बाद में एक्सपेडिशन 33 के कमांडर के रूप में सेवा की।

साल 2015 में, सुनीता विलियम्स को नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में चुना गया। इस प्रोग्राम का उद्देश्य आईएसएस मिशनों के लिए निजी अंतरिक्ष यान को आगे बढ़ाना था। सुनीता ने इसी साल, 2024 में बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर की पहली चालक दल परीक्षण उड़ान का संचालन किया।

बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान 5 जून को सुनीता और उनके अनुभवी अंतरिक्ष साथी को लेकर रवाना हुआ था। बोइंग के स्टारलाइनर को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे मिशन को आगे बढ़ाना पड़ा। 6 सितंबर को नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिक्ष यान को उसके चालक दल के बिना वापस लाने का फैसला किया। सुनीता विलियम्स को फरवरी 2025 में स्पेसएक्स द्वारा बचाए जाने की उम्मीद है। फिलहाल वह अपने साथी अंतरिक्ष यात्री के साथ स्पेस में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.