टीम इंडिया के इन पांच 'पांडवों' का जन्मदिन आज, कोई टीम की जान तो कोई रह चुका है शान

Updated on 06-12-2023 02:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए 6 दिसंबर का दिन बहुत खास है। आज भारतीय क्रिकेट के पांच दिग्गजों का जन्मदिन है। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, करुण नायर और आरपी सिंह सरीखे सूरमा शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि आरपी सिंह को छोड़कर सारे खिलाड़ी एक्टिव क्रिकेटर हैं, जिसमें श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह तो वर्ल्ड कप में भी भारत की ओर से दम दिखा रहे थे। करुण नायर लंबे समय से टीम से बाहर हैं। चलिए नए नजर डालते हैं भारतीय क्रिकेट के इन पांच पांडवों पर...

जसप्रीत बुमराह

अहमदाबाद में जन्में जसप्रीत बुमराह का आज 30 साल के हो गए। 6 दिसंबर 1993 को जन्में बुमराह दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं। वह तीनों फॉर्मेट में भारत के अहम खिलाड़ी भी हैं। बुमराह 89 वनडे मैचों में 143 विकेट ले चुके हैं। वहीं 62 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 61 विकेट अपने नाम किए हैं। 30 टेस्ट मैच में बुमराह ने 128 शिकार किए हैं।

रविंद्र जडेजा​

गुजरात के जामनगर वाले रविंद्र जडेजा टी-20 सीरीज में भारत के अगले उपकप्तान बनाए जा चुके हैं। 6 दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में जन्में जड्डू भारत के लिए अबतक 67 टेस्ट, 197 वनडे और 64 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल के स्टार ऑलराउंडर के नाम वनडे और टी-20 में कोई शतक नहीं है जबकि तीन सेंचुरी उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने टेस्ट में 275 विकेट झटके। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 42 रन देकर 7 विकेट है।

श्रेयस अय्यर

​​​​मुंबई में जन्में इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का आज 29 साल के हो गए। 6 दिसंबर 1994 को पैदा हुए श्रेयस के भीतर टीम मैनेजमेंट को अगला कप्तान नजर आता है। अय्यर 10 टेस्ट, 58 वनडे और 51 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उनके बल्ले से जमकर रन निकले, जिसमें उन्होंने बड़े-बडे़ शतक मारे।

करुण नायर​

जोधपुर में जन्मे करुण नायर आज 28 साल के हो गए। मूलत: कर्नाटक के रहने वाले करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। यह हैरान ही करता है कि टेस्ट मैच में तिहरा शतक ठोकने के बाद वह अब तक तीन ही टेस्ट मैच खेल पाए। अब करुण नायर घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन का लोहा दिखाकर टीम में वापसी की उम्मीदों में लगे हुए हैं।

​​आरपी सिंह

​​​​किसी जमाने में टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह का जन्म 6 दिसंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ। बाएं हाथ के पेसर रहे रुद्र प्रताप सिंह ने 2004 के अंडर-19 विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम में जगह बनाई। भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 40, 69 और 15 विकेट झटके। 5 सितंबर 2018 को उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.