आज का आईपीएल मैच, 2 अप्रैल 2026: IPL में आज किसका मुकाबला, किन टीमों के बीच होगी टक्कर? नोट कर लीजिए

Updated on 02-04-2026 01:00 PM
एजेसियां, कोलकाताः अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा। इन दोनों टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।

कोलकाता की टीम अपने स्पिनरों की फॉर्म में वापसी चाहेगी जबकि हैदराबाद को भी अपने गेंदबाजी विभाग में काफी सुधार करना होगा। केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण कुछ प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से कमजोर हुआ है। वहीं सनराइजर्स में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में उसका भी बोलिंग अटैक कमजोर नजर आता है।

होम ग्राउंड पर लय पाने का मौका

यह मुकाबला ईडन गार्डंस के मैदान पर हो रहा है जो केकेआर का होम ग्राउंड और गढ़ रहा है। टीम ने साल 2008 से यहां खेले गए कुल 95 मैचों में से 54 मैच अप नाम किए हैं। खास बात यह है कि बंगाल में आगामी चुना के चलते ईडन पर सात दिन में तीन मैच और फिर 19 अप्रैल को एक और मैच खेला जाना है। चुनाव के चलते कोलकाता में लगभग एक महीने तक कोई मैच नहीं खेला जाएगा।केकेआर को इसके बाद चार मैच दूसरी टीमों के मैदान पर खेलने है। उसका ईडन पर अगला मैच 16 मई को होगा। ऐसे में टीम होम ग्राउंड पर लय हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी

पिच एवं मौसम

ईडन गार्डस की पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ओस का फायदा मिलता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.