टोइंग, किफायती फूड ऐप, भोपाल में लॉन्च

Updated on 27-02-2026 07:51 PM
भोपाल : टोइंग, किफायती फूड डिलीवरी ऐप, ने आज भोपाल में अपने लॉन्च की घोषणा की। इस लॉन्च के साथ टोइंग अब दिल्ली एनसीआर के शहरों - दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। पिछले 6 महीनों में टोइंग ने भारत के 11 शहरों में विस्तार किया है। टोइंग पुणे, आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नाशिक और नागपुर में भी लाइव है। टोइंग अपने ऐप पर खाने और पेय पदार्थों की सबसे कम आइटम कीमतों का वादा करता है और रेस्टोरेंट के टेबल मेन्यू की कीमतों से मैच या उससे कम कीमत देने की गारंटी देता है। इसके अलावा, किसी भी ऑर्डर पर कोई पैकेजिंग शुल्क या प्लेटफॉर्म फीस नहीं है। इससे टोइंग बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फूड डिलीवरी ऐप बनता है। यूजर बिरयानी, बर्गर और बाउल जैसे कई व्यंजन 99 रुपये से कम में ऑर्डर कर सकते हैं। टोइंग, जिसे 2025 की दूसरी छमाही में पुणे को पहले शहर के रूप में लॉन्च किया गया था, अब भोपाल में लाइव हो गया है। प्लेटफॉर्म पर शहर के कई लोकप्रिय रेस्टोरेंट पहले से सूचीबद्ध हैं। टोइंग का किफायती और आसान कीमत मॉडल पहली नौकरी करने वाले युवाओं और कॉलेज छात्रों के बीच काफी पसंद किया गया है, जिससे इसका विस्तार नए शहरों में तेजी से हो रहा है। रोजमर्रा की किफायत पर ध्यान देकर टोइंग अपने यूजर्स को बेहतर मूल्य और भरोसेमंद सेवा देता है। ऐप में भोपाल के कुछ लोकप्रिय रेस्टोरेंट शामिल हैं, जैसे वीर जी मलाई चाप वाले, पिंकी छोले भंडार, दिल्ली दरबार, घर से रसोई, एल.एफ.सी., रोम्स पिज़्ज़ा, सरदार जी मलाई चाप जंक्शन, कक्कड़्स किचन, जैन शिकंजी, बर्गर किंग, बेकिंगो, फासोस, बिरयानी बाय किलो, वाओ मोमोज़, जियानिस, द वॉफल कंपनी, शिकागो पिज़्ज़ा, खड़क सिंह दा ढाबा, नज़ीर फूड्स और सागर रत्ना। टोइंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “टोइंग जेन जेड, कॉलेज जाने वाले युवाओं और किफायती विकल्प तलाशने वाले ग्राहकों के लिए एक नई फूड कैटेगरी बना रहा है और अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत की गारंटी देता है। हाल ही में हमने टोइंग को गुवाहाटी, नाशिक और नागपुर जैसे 3 प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में लॉन्च किया है। यह विस्तार हमारे मजबूत वैल्यू प्रस्ताव और युवा ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। भोपाल में जेन जेड और कॉलेज छात्रों की बड़ी संख्या है, इसलिए यह टोइंग के लिए एक उपयुक्त बाजार है।” भारत भर में 20 लाख से अधिक डाउनलोड और 4.5 की शानदार रेटिंग के साथ, टोइंग किफायती फूड डिलीवरी क्षेत्र में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरता दिख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.