टोक्यो पैरालंपिक : 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच पाया कोई भारतीय

Updated on 05-09-2021 08:37 PM
टोक्यो । भारत का कोई भी निशानेबाज टोक्यो पैरालंपिक खेलों की मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा के फाइनल्स में नहीं पहुंच पाया। अब तक इन खेलों में दो पदक विजेता अवनि लेखरा भी क्वालीफिकेशन में 28वें स्थान पर ही पहुंच पायी। इससे भारत का निशानेबाजी अभियान भी समाप्त हो गया है। भारत के ही सिद्धार्थ बाबू क्वालीफाई करने के करीब पहुंच कर भी नौंवे स्थान पर ही पहुंच पाये। सिद्धार्थ ने 617.2 अंक का स्कोर बनाया और वह चीन के चाओ डोंग 617.4 से केवल 0.2 अंक पीछे रहे। वहीं 10 मीटर राइफल में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री में कांस्य पदक विजेता लेखरा 612 अंक लेकर 28वें स्थान पर रहीं। 
भारत के ही दीपक 602.2 के स्कोर से 46वें स्थान पर रहे। इस तरह भारत का निशानेबाजी अभियान दो स्वर्ण सहित पांच पदक के साथ समाप्त हुआ। लेखरा के अलावा भारत के ही 19 साल के मनीष नरवाल ने पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। वहीं सिंघराज अडाना ने भी प्रतिस्पर्धा में दो पदक (एक रजत और एक कांस्य ) जीते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.