अंतरिक्ष में खो गया था टमाटर, 8 महीने बाद स्पेस स्टेशन में मिला, जानें पूरा मामला

Updated on 09-12-2023 01:42 PM
वॉशिंगटन: अंतरिक्ष में टमाटर से जुड़ा एक रहस्य सुलझ गया है। दरअसल मार्च में अंतरिक्ष में उगाए गए टमाटरों को काटा जा रहा था। तब एक टमाटर खो गया। अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो से यह टमाटर खोया था। लगभग आठ महीनों के बाद अब इस छोटे टमाटर के अवशेष खोजे गए हैं। ISS पर ही यह टमाटर मौजूद था। नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने बुधवार को एक लाइवस्ट्रीम किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमारे अच्छे दोस्त फ्रैंक रुबियो घर जा चुके हैं। उन्हें टमाटर के लिए काफी समय से दोषी ठहराया गया। लेकिन हम उन्हें दोषमुक्त कर सकते हैं। हमें टमाटर मिल गया।'

ISS की 25 वर्षगांठ के मौके पर यह लाइवस्ट्रीम हो रहा था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि टमाटर कहां और किस स्थिति में मिला था। 1 इंच वाले टमाटर खोने की घटना रुबियो के लिए एक बड़ा मजाक बन गई। दरअसल अंतरिक्ष में Veg-05 प्रयोग हुआ था, जिसकी आखिरी फसल टमाटर था। 29 मार्च 2023 को यह टमाटर तोड़े गए और सभी अंतरिक्ष यात्रियों को सैंपल के तौर पर दिए गए। रुबियो का हिस्सा एक प्लास्टिक बैग में था। रुबियो उसे खा पाते, उससे पहले ही वह अंतरिक्ष स्टेशन में कहीं चला गया।

आसानी से तैरती हैं चीजें

गुम हुए टमाटर से जुड़ी जानकारी पहली बार 13 सितंबर को सार्वजनिक रूप से चर्चा में आई थी। वह तब एक इवेंट में बोल रहे थे। रुबियो ने सितंबर में कहा था कि मैंने टमाटर खोजने के लिए कई घंटे बिताए। उन्होंने तब कहा था, 'मुझे यकीन है कि सूखा हुआ टमाटर भविष्य में कभी न कभी दिखाई देगा।' दरअसल ISS छह बेडरूम वाले घर जितना बड़ा है। माइक्रोग्रेविटी में चीजें, आसानी से कहीं भी तैर सकती हैं। हालांकि ऐसी स्थिति में नासा वेंटिलेशन की जांच करने को कहता है।

कई घंटों तक खोजा टमाटर

स्पेस स्टेशन 25 साल पुराना और पूरी तरह भरा हुआ है। हालांकि स्पेस स्टेशन में पौधे उगाने के अनुभवों से वैज्ञानिक जान सकेंगे कि आखिर चांद और मंगल पर पौधे कैसे उगाए जाए। स्पेस में एक साल से ज्यादा समय बिताने के बाद वह धरती पर वापस लौटे थे, तब उनसे फिर पत्रकारों ने इसके बारे में पूछा था। रुबियो ने कहा था कि उन्होंने 18-20 घंटे तक टमाटर को खोजा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.