टोंगा ज्वालामुखी विस्फोट 10 मेगाटन टीएनटी के बराबर

Updated on 23-01-2022 07:10 PM

वेलिंगटन टोंगा ज्वालामुखी विस्फोट को लेकर नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के मुख्य वैज्ञानिक जेम्स गारविन ने बताया कि नंबर्स से समझें तो यह विस्फोट लगभग 10 मेगाटन टीएनटी के बराबर था। वैज्ञानिकों और रिपोर्टों के अनुसार टोंगा द्वीप के पास पानी के नीचे का ज्वालामुखी एक विस्फोटक बल के साथ फट गया। कहा जा रहा है कि यह जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 600 गुना अधिक शक्तिशाली था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पिछले 30 वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े विस्फोटों में से एक था। यह संभवत: एक सदी से भी अधिक समय में पृथ्वी पर होने वाली सबसे तेज घटनाओं में से एक था।

 यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के एक भूभौतिकीविद् माइकल पोलैंड ने कहा कि 1883 में इंडोनेशियाई ज्वालामुखी के विस्फोट 'क्राकाटाऊ' के बाद से यह सबसे जोरदार विस्फोट हो सकता है। भीषण ज्वालामुखी विस्फोट के कारण प्रशांत द्वीपीय देश टोंगा के मुख्य हवाई अड्डे पर जमा राख को साफ किए जाने के बाद आखिरकार गुरुवार को देश के लिए पेयजल और अन्य सामग्री के साथ पहली सहायता उड़ानों को रवाना किया गया।

न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता ने कहा कि सी-130 हरक्यूलिस सैन्य परिवहन विमान को पानी के कंटेनर, अस्थायी आश्रयों के लिए किट, जेनरेटर, स्वच्छता आपूर्ति और संचार उपकरण के साथ न्यूजीलैंड से रवाना किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी मानवीय सहायता सामग्री के साथ एक सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान भेजा है। सभी उड़ानें गुरुवार दोपहर को टोंगा पहुंचने वाली हैं। ये आपूर्ति बिना किसी के संपर्क में आए की जाएंगी, क्योंकि टोंगा यह सुनिश्चित करना चाहता है कि विदेशियों के साथ देश में कोरोना वायरस नहीं आए। महामारी शुरू होने के बाद से टोंगा में कोविड-19 का केवल एक ही मामला सामने आया है।

 रक्षा मंत्री पीनी हेनारे ने कहा, 'न्यूजीलैंड लौटने से पहले विमान के 90 मिनट तक जमीन पर रहने की उम्मीद है।' संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने घटना में तीन लोगों की मौत होने, घायलों और मकानों को हुए नुकसान एवं प्रदूषित पानी की ओर संकेत देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार टोंगा की आबादी के 80 प्रतिशत से अधिक यानी लगभग 84,000 लोग ज्वालामुखी विस्फोट से प्रभावित हुए हैं।

 न्यूजीलैंड से एक नौसेना गश्ती जहाज के भी गुरुवार को बाद में टोंगा पहुंचने की उम्मीद है। इस जहाज में हाइड्रोग्राफिक उपकरण और गोताखोर हैं और आपूर्ति में मदद के लिए एक हेलीकॉप्टर भी है। 2,50,000 लीटर पानी के साथ न्यूजीलैंड का एक और नौसेना का जहाज टोंगा पहुंचने वाला है। जहाज पर मौजूद समुद्र के खारे पानी को शुद्ध करने के संयंत्र का उपयोग कर प्रतिदिन हजारों लीटर ताजे पानी का उत्पादन भी किया सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.