टॉप चीनी क्लोदिंग ब्रांड ने बच्चों के कपड़ों पर छापी भारत विरोधी बातें, महिला की शिकायत पर मांगी माफी

Updated on 26-09-2021 07:47 PM

बीजिंग भारत विरोधी और भद्दे मैसेज प्रिंट कराने वाले चीन के मशहूर क्लॉदिंग ब्रांड जेएनबीवाई ने अब अपने किए के लिए माफी मांगी है। कंपनी के बच्चों के लिए तैयार किए गए अपने क्लॉदिंग प्रोडक्ट परवेलकम टू हेलऔरलेट मी टच यूजैसे शब्द लिखे हुए थे।


चीनी सोशल मीडिया पर एक मां ने इसी सप्ताह इन कपड़ों को लेकर शिकायत की और उनके बायकॉट की अपील की। इसके बाद जेएनबीवाई ने माफी मांगी और उन कपड़ों को मार्केट से वापस ले लिया। महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की- वेलकल टू हेल (जहन्नुम में आपका स्वागत है) माफ कीजिए? आप किसका स्वागत कर रहे हैं। ये तस्वीरें यातना की हैं और इसे चार साल के एक बच्चे द्वारा पहना जाना है। बस इसके बारे में सोचकर मुझे परेशानी होती है।


महिला की पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद एक यूजर ने भारत विरोधी तस्वीरों वाले प्रोडक्ट को शेयर किया। इसमें अंग्रेजी में लिखा हुआ था कि पूरी जगह भारतीयों से भरी हुई है। मैं इस बंदूक को लेकर उन पर गोलियां चला दूंगा। चीन के सरकारी अखबार की रिपोर्ट में कपड़ों पर छपे इन प्रिंट्स को अनुचित और भयानक करार दिया गया है, लेकिन भारत विरोधी तस्वीरों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।


शिकायत करने वाली महिला की पहचान मोगू मोगू के तौर पर हुई है। महिला ने चीनी सोशल मीडिया पर लिखा कि उसके परिवार ने अपने चार साल बेटे के लिए एक शर्ट खरीदी। महिला ने सफेद रंग की शर्ट की तस्वीर को शेयर किया, जिसमें तस्वीरों और शब्दों को काले रंग से लिखे हुए देखा जा सकता है। उसे कपड़ों पर लिखे शब्दों का अर्थ बाद में पता चला, क्योंकि इस शर्ट को बच्चे के दादा-दादी ने खरीदा था, जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। घटना के सामने आने के बाद कंपनी ने लाइफस्टाइल शेयरिंग ऐप पर माफी मांगी है।


ग्राहक सेवा ने ब्रांड के आधिकारिक टी-मॉल स्टोर पर कहा डिजाइन की वजह से ग्राहकों को हुई चिंता के लिए हम माफी मांगना चाहते हैं। कंपनी ने यह नहीं बताया कि कपड़ों पर अनुचित शब्द और तस्वीर कैसे छप गए। पूर्वी चीन के हांग्जो शहर में स्थित कंपनी खुद को चीन में सबसे प्रभावशाली डिजाइनर ब्रांड फैशन हाउस के रूप में बताती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.