ब्रिटिश पीएम की दौड़ में अव्वल ऋषि ने कहा, मुझे अपने हिंदू होने पर गर्व

Updated on 21-07-2022 11:30 AM

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहे भारतवंशी ऋषि सुनक ने साफ कहा है कि उन्हें अपने हिंदू होने पर गर्व है। इस समय सोशल मीडिया पर उनके इस बयान के साथ लंदन स्थित घर के बाहर दीवाली पर दीप प्रज्वलित करते फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद वहां नए प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चार चक्रों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतवंशी ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। अब तक आए रुझानों व सर्वेक्षणों में भी माना जा रहा है कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। ऐसे में सुनक को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम बयान, फोटो व वीडियो आदि वायरल हो रहे हैं। इन वायरल फोटो व वीडियो में उनके लंदन स्थित मौजूदा आवास 11, डाउनिंग स्ट्रीट में पिछली दीवाली पर उनके द्वारा दीप प्रज्वलित किये जाने वाले फोटो व वीडियो भी शामिल हैं। लंदन में प्रधानमंत्री आवास का पता 10, डाउनिंग स्ट्रीट है। ऐसे में चर्चा है कि ऋषि सुनक अगली दीवाली 10, डाउनिंग स्ट्रीट में दीप प्रज्वलित कर मनाएंगे।

इसके अलावा ऋषि सुनक द्वारा स्वयं को गौरवशाली हिंदू कहे जाने का बयान भी वायरल हो रहा है। वर्ष 2020 में सुनक ने हाथ में भगवद्गीता लेकर वित्त मंत्री पद की शपथ ली थी। इस पर एक ब्रिटिश अखबार ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने साफ कहा था कि वे अब ब्रिटिश नागरिक हैं किन्तु उनका धर्म हिंदू है। उन्होंने कहा कि भारत उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत है। वे बोले, 'मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं एक हिंदू हूं और हिंदू होना ही मेरी पहचान है।' ऋषि सुनक हमेशा अपने कार्यालय की मेज पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखते हैं और गोमांस का सेवन नहीं करते हैं। वे धार्मिक आधार पर लोगों से गोमांस त्यागने की अपील भी कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.