खराब मौसम के कारण टॉस में देरी, रहाणे, जडेजा और ईशांत दूसरे टेस्ट से बाहर

Updated on 03-12-2021 07:32 PM

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान आजिंक्य रहाणे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। यह तीनों ही खिलाड़ी फिट नहीं हैं। इस मैच से नियमित कप्तान विराट कोहली की टीम से वापसी हुई है। बारिश और खराब मौसम के कारण इस मैच में टॉस में देरी हुई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले एक बयान जारी कर कहा है कि रहाणे के अलावा ईशांत और जडेजा भी चोटिल हैं।

बीसीसीआई के अनुसार कानपुर टेस्ट में तेज गेंदबाज ईशांत के बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गयी थी। इसी के कारण वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट का इलाज कर रही है। वहीं जडेजा को कानपुर टेस्ट के दौरान दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। जांच के दौरान उनके कंधे में सूजन का पता चला है, उन्हें आराम की सलाह दी गई है। रहाणे कानपुर में पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन फील्डिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में मामूली खिंचाव से परेशान थे। इसके अलावा उनकी लय भी ठीक नहीं थी। माना जा रहा है कि इस कारण भी वह टीम में नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.