चीन के लिए कड़ी चुनौतियां बरकरार... नए साल के पहले संबोधन में क्या बोले शी जिनपिंग?

Updated on 01-01-2023 06:55 PM
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को स्वीकार किया कि देश भर में चल रही कोविड-19 की मौजूदा लहर एक नये चरण में प्रवेश कर गई है और कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद की किरण हमारे सामने है। हमें कुछ अतिरिक्त कोशिश करनी होगी क्योंकि एकता का मतलब जीत है।दरअसल, इस कम्युनिस्ट देश से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच के लिए भारत और अन्य देशों द्वारा कदम उठाये जाने के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बीजिंग को कोरोना वायरस के स्वरूपों के बारे में और अधिक डेटा मुहैया करने को कहा है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई का किया जिक्र
शी ने राष्ट्र के नाम अपने नववर्ष संबोधन में कहा कि हम अब कोविड-19 से लड़ने के एक नये चरण में प्रवेश कर गये हैं, जहां कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि यह एक आसान सफर नहीं रहा है क्योंकि देश को अभूतपूर्व मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शी ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा कि चीन की असाधारण कोशिशों ने उसे अभूतपूर्व मुश्किलों से पार पाने में मदद की है।
जिनपिंग बोले- हमारा सफर आसान नहीं रहा
उन्होंने कहा कि असाधारण कोशिशों से हमने अभूतपूर्व मुश्किलों और चुनौतियों से पार पाया है और यह किसी के लिए भी आसान सफर नहीं रहा। उन्होंने देश में मौजूद कोविड महामारी की गंभीर स्थिति के बारे में सूचना मुहैया किये बगैर यह कहा। अपने संबोधन के दौरान शी ने कहा कि चीन ने उभरती स्थिति के आलोक में कोविड-19 प्रतिक्रिया अपनाई।

जीरो कोविड नीति में चीन ने दी है ढील
लोगों के प्रदर्शन के बाद इस महीने की शुरूआत में 'जीरो-कोविड' नीति में रातों रात ढील देने के पश्चात, पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है, जब शी ने देश में कोविड की मौजूदा स्थिति पर बोला है। इस बीच, डब्ल्यूएचओ की बार-बार की अपील के बाद चीन ने शुक्रवार को अपने अधिकारियों को वैश्विक स्वास्थ्य संस्था के विशेषज्ञों से बात करने की अनुमति दे दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.