साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का कड़ा इम्तिहान, कोच द्रविड़ चाहें हर किसी से मैच विनिंग योगदान

Updated on 07-12-2023 01:39 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रत्येक खिलाड़ी से साउथ अफ्रीका के एक महीने के लंबे दौरे में मैच जिताने वाला योगदान देने को कहा है। भारत संडे 10 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20, तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का सामना करने के लिए तैयार है। डरबन में पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। द्रविड़ का मानना है कि साउथ अफ्रीकी पिचों पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है और वह चाहते हैं कि बल्लेबाजों के पास जिम्मेदारी से बैटिंग करने के लिए गेम प्लान हो।

द्रविड़ ने कहा, 'यह बैटिंग करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण जगह है, आंकड़े आपको यह बताएंगे। यह बैटिंग करने के लिए अधिक मुश्किल जगहों में से एक है, खासकर यहां सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में। विकेट कुछ-कुछ करते रहते हैं और वे ऊपर-नीचे भी होते रहते हैं। प्रत्येक बल्लेबाज के पास एक गेम प्लान होगा कि वे कैसे जाना चाहते हैं, जब तक वे इसके बारे में स्पष्ट हैं और वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं, यह ठीक है।' द्रविड़ ने यह भी कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में खेलने के लिए शारीरिक दृढ़ता के बजाय मानसिक दृढ़ता की आवश्यकता होगी।

क्या स्टारडम से हो रहा नुकसान?
एक समय में आईसीसी की रैकिंग्स में इससे पहले किसी एक टीम का दबदबा शायद कभी नहीं देखा गया होगा, जैसा दबदबा मौजूदा समय में भारत का है। आईसीसी प्लेयर्स की कुल नौ रैंकिंग्स लिस्ट निकालती है और इनमें से पांच पर शीर्ष पर भारतीय प्लेयर हैं। वनडे बोलिंग में कुछ दिनों पहले मोहम्मद सिराज नंबर-1 पर थे और एक बार फिर वह पोजिशन हासिल कर सकते हैं। जब इतने सारे नंबर-1 भारत में हैं तो फिर टीम इंडिया के पास आईसीसी की खिताबों का सूखा क्यों रहता है। शायद इसकी वजह स्टारडम का हावी होना है, जहां प्लेयर के निजी आंकड़ों का महत्व टीम की हार-जीत से ज्यादा महत्व रखने लगते हैं। निसंदेह: प्लेयर मेहनत करते हैं तो नंबर-1 की पोजिशन हासिल करते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उनके साथ स्टार का रुतबा भी चिपक जाता है और फिर यह स्टारडम टीम प्लेयर्स के बीच असंतुलन पैदा करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.