टूरिस्ट वोट को व्हेल ने नीचे से मारी जबरदस्त टक्कर, पर्यटक हवा में उछले

Updated on 27-04-2022 09:37 PM

मैक्सिको सिटी समुद्र तट पर अवकाश का आनंद उठाने का मजा कुछ और ही होता है है। पर छुट्टियों का मजा एक सजा में तब्दील हो जाए तब क्या कहेंगे। मैक्सिको के समुद्री तट पर कुछ ऐसा ही हुआ यहां एक बड़ी व्हेल मछली ने तेज रफ्तार मैक्सिकन टूर बोट को नीचे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके यात्री हवा में उड़ गए। शुक्रवार को मैक्सिको तट पर हुए इस हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद बोट में सवार तीन लोगों को नौसेना द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

वीडियो में दिख रहा है कि पानी के अंदर से अचानक व्हेल नाव को टक्कर मार देती है। घटना बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप के पूर्वी तट के ला पेज़ पर हुई है। व्हेल देखने वाले लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है, इसीलिए दुनियाभर से व्हेल मछलियों को देखने के लिए लोग यहां आते हैं। अधिकारियों का निर्देश है कि टूरिस्ट बोट हर समय समुद्री जानवरों से दूर रहें।

बोट अपनी स्पीड लिमिट से ज्यादा थी या नहीं इसकी जांच भी अटॉर्नी जनरल कर रहे हैं। वहीं, आधिकारिक प्रवक्ता बेंजामिन गार्सिया ने कहा कि व्हेल समुद्र के ऊपर गई और तभी उसने नाव को चोट मारी, जिसके कारण कुछ यात्री घायल हुए हैं। मैक्सिको नौसेना ने घटना के तुरंत बाद रेसक्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल ले गई। गार्सिया ने आगे कहा कि किस प्रजाति की व्हेल ने नाव को टक्कर मारी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

टक्कर के कारण क्या व्हेल घायल हुई है यह भी नहीं पता चला है। दिसंबर के बाद यहां बड़ी मात्रा में व्हेल देखने को मिलती हैं। यहां हंपबैक्स, ब्लू, ओरका और ग्रे-व्हेल्स दिखती है। बाजा-बे यूनेस्को द्वारा संरक्षित वन्यजीव स्थल है, यानी यहां बड़ी नावों और शिकारियों से व्हेल बची रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.