किसान आंदोलन के समर्थन में 27 सितंबर को भारत बंद आंदोलन करेंगी ट्रेड यूनियन

Updated on 11-09-2021 09:15 PM
कोरबा केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के तहत आगामी 27 सितंबर को भारत बंद आंदोलन का ऐलान किया है। इस आंदोलन को लेकर किसान संगठनों की तैयारी चल रही है। केंद्रीय मान्यता प्राप्त 10 संयुक्त ट्रेड यूनियन भी इस भारत बंद आंदोलन का समर्थन करेंगी।
       यूनियन पदाधिकारियों ने भी स्थानीय स्तर पर इस आंदोलन को सफल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत यूनियन नेता पदाधिकारी व सदस्यों की मीटिंग ले रहें हैं। भारत बंद आंदोलन के तहत 27 सितंबर को सेंट्रल ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता देशभर में किसान संगठनों के साथ उनके समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। यूनियन नेताओं का कहना है कि केंद्र के तीनों नए कृषि कानूनों की खिलाफत के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल लेंबर कोड बिल सहित मजदूर श्रमिक विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग की जाएगी। किसानों के देशव्यापी भारत बंद आंदोलन के तहत जिले विभिन्न ग्रामों में छत्तीसगढ़ किसान सभा के पदाधिकारी व सदस्य भी केंद्र की नीतियों के खिलाफ विरोध व प्रदर्शन करेंंगे। माकपा जिला सचिव व छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में जोर-शोर से शामिल होगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।
*महंगाई को लेकर बीएमएस भी करेगा विरोध प्रदर्शन
        संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने किसान आंदोलन के समर्थन में जहां विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं भारतीय मजदूर संगठन बीएमएस ने महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उद्योग संघ के प्रदेश प्रभारी आर.एस. जायसवाल ने कहा कि 15 सितंबर को यहां महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में रैली निकालकर सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने जरूरी कदम उठाने की मांग की जाएगी। बीएमएस ने कहा कि महंगाई बढ़ाने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस पर नियंत्रण होना जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.