रजनीकांत की Jailer 2 के सेट पर दर्दनाक हादसा, 28 साल के क्रू मेंबर की मौके पर ही मौत

Updated on 15-05-2026 01:47 PM
सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म 'जेलर 2' के सेट से एक दुखद खबर सामने आई है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फ‍िल्म के आर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े एक वर्कर की मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार को हुआ। बताया जाता है कि वर्कर की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है। मृतक की पहचान 28 साल के कार्तिकेयन के रूप में हुई है।

साउथ सिनेमा से 10 दिनों के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जहां क्रू मेंबर की मौत हुई हो। इससे पहले हैदराबाद में प्रभास की फिल्‍म 'फौजी' के सेट पर जाते हुए क्रू मेंबर्स की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी, जिसमें एक की मौत और 5 अन्‍य घायल हुए थे।

'जेलर 2' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत कहां और कैसे हुई?

'जेलर 2' के सेट पर इस हादसे के बाद हर कोई सदमे में है। फिल्‍म की शूटिंग तमिलनाडु के चेन्नई के पनैयूर में एक प्राइवेट फ‍िल्म स्टूडियो में हो रही है। यहां फ‍िल्म के प्रोडक्शन का आखिरी दौर चल रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, क्रू मेंबर कार्तिकेयन अपनी ड्यूटी के हिसाब से एक घर जैसा सेट तैयार करने में जुटा हुआ था, तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन कनाथुर पुलिस ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या इसमें कोई गड़बड़ी की गई।

मेकर्स की ओर से नहीं आया कोई बयान

इस घटना पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यह सब ऐसे समय में भी हुई है, जब फ‍िल्म की प्रोडक्शन कंपनी Sun Pictures ने कुछ ही हफ्ते पहले ऐलान किया था कि 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। बीते महीने 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर मेकर्स ने रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें रजनीकांत और डायरेक्टर नेल्सन को कास्ट और क्रू के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.