वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज

Updated on 16-05-2022 08:29 PM

मुंबई वेब सीरीजआश्रम’  के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूरी बनाए रखने के बाद एक्टर बॉबी देओल जब आश्रम सीरीज में नजर आए। उन्होंने अपने नए अवतार से सबको हैरान कर दिया। प्रकाश झा  के निर्देशन में बनी आश्रम वेब सीरीज ने बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान दी है। आश्रम के जरिए उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया।

आश्रम के बीते दोनों सीजन हिट साबित हुए, ऐसे में दर्शक अब इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आश्रम का तीसरा सीजन 3 जून को दस्तक देने वाला है, लेकिन इससे पहले इसका ट्रेलर धमाल मचा रहा है। ट्रेलर से जाहिर होता है कि इस बार आश्रम की कहानी बदले के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

सीजन 3 में बाबा निराला की काली करतूतों के नए-नए सच सामने आएंगे। ऐसे में देखना ये है कि इन खुलासों से दर्शक सरप्राइज होते हैं या नहीं। खास बात ये है कि इस सीजन में बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं।

राजनीति, अंधभक्ति, ड्रग्स, रेप के इर्द-गिर्द घूमती आश्रम वेब सीरीज का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था और अब ये इसका तीसरा सीजन है, जिसमें बॉबॉ देओल एक बार फिर बाबा निराला बने दिखाई देंगे। आश्रम के सभी सीजन्स को जाने-माने डायरेक्टर प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में बॉबी के अलावा चंदन रॉय, दर्शन कुमार और त्रिधा चौधरी जैसे स्टार भी नजर आए हैं।

 आश्रम एक शख्स के बाबा से भगवान बनने की कहानी है। आश्रम 3 के ट्रेलर में बाबा निराला, भगवान निराला बनने के सपने देख रहा है और अब उसके रास्ते में कई अड़चनें हैं, जिन्हें दूर करने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.