ट्रेविस ने दोहरा शतक लगाकर एशेज के लिए दावा पेश किया

Updated on 13-10-2021 10:18 PM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट मार्श कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया है। इसी के साथ ही ट्रेविस ने एशेज सीरीज के लिए टीम में अपनी दावेदारी पेश की है। ट्रेविस ने मार्श कप में 127 गेंद में 230 रन की लंबी पारी खेली।

दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए हेड ने क्वींसलैंड के खिलाफ एडिलेड में यह दोहरा शतक लगाया। इस मैच में हेड ने चौथे ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरते हुए 45वें ओवर की पहली ही गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने श्तक लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

 इस पारी के साथ ही वह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्वींसलैंड के खिलाफ अपने लिस्ट-1 करियर का 9वां शतक भी लगाया है। हेड की इस पारी के बल पर ही दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने क्वींसलैंड के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में 391 रन बनाये।


हेड 127 गेंद में 230 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 28 चौके और 8 छक्के लगाये। इस प्रकार 160 रन तो उन्होंने चौके-छक्कों से ही पूरे किए। यह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट मार्श कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

इससे पहले साल 2018 में क्वींसलैंड के खिलाफ डीआर्सी शॉर्ट ने 257 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.