वन योद्धाओं को वन शहीद दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

Updated on 12-09-2021 11:31 PM
बिलासपुर । वन एवं वन्य प्राणियों की रक्षा करते हुए पर्यावरण को बनाए रखने के लिए एवं उनकी सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले उन समस्त वन योद्धाओं को वन शहीद दिवस के इस अवसर पर वन वृत्त बिलासपुर के वनमंडल बिलासपुर के वन चेतना केंद्र सकरी में विनम्र श्रद्धांजलि सादर समर्पित नमन की गई, एवं शहीद वन योद्धा स्वर्गीय के परिवार को मुख्य अतिथि रश्मि सिंह संसदीय सचिव छत्तीगसढ़ शासन एवँ विशिष्ट अतिथि एस,एस, डी, बडग़ैया कांकेर वनवृत के मुख्य वनसंरक्षक तथा मरवाही वनमंडल के प्रभारी वनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी सभी के कर कमलों द्वारा साल श्रीफल से सम्मानित कर,शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उक्त शहीद दिवस में रश्मि सिंह संसदीय सचिव छ ग शासन,, एस.एस. डी.बडग़ैया मुख्य वनसंरक्षक कांकेर वनवृत, कुमार निशांत वनमंडलाधिकारी बिलासपुर वनमंडल विष्णु नायर संचालक अमरकंटक बायोस्फियर संजय त्रिपाठी प्रभारी वनमंडलाधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही वनमंडल मोहम्द फैयाज अहमद खान प्रांतीय संरक्षक जी,छ ग वनकर्मचारी संघ , ए .एस.नाथ संरक्षक रेंजर्स एशोसिएशन जितेंद्र साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग. वनकर्मचारी संघ एवँ समस्त संभागीय / जिला पदाधिकारियों एवँ विभिन्न वनमंडल से आये हुए हमारे वन विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों की उपस्थिति में शहीद स्मारक के सामने सलामी देकर श्रद्धाजलि दी गई ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने उध्बोधन में शहिद वन योद्धा के स्मारक निमार्ण हेतु 1 लाख रुपये की सहायता राशि वनकर्मचारी संघ के संभागीय शाखा बिलासपुर को प्रदाय करने की घोषणा किया गया ! मरवाही वनमंडल के प्रभारी वनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी के द्वारा अपने उद्बोधन में वन निधि सहायता कोष बनाने हेतु मंच में प्रस्ताव रखा गया । इस सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवँ कर्मचारियों द्वारा तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत कर स्वीकार किया गया ! प्रभारी वनमंडलाधिकारी मरवाही द्वारा संभागार में तत्काल वन निधि है 50 हजार का चेक संभागीय पदाधिकारियों को सौपा गया !

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.