हार देख मैदान से भागा ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी! बीच मैच में ही छोड़ा स्टेडियम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Updated on 16-02-2026 12:51 PM
कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बीच कोलंबो के स्टेडियम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर विवाद और मजाक का नया दौर शुरू कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर भाग निकले। उनसे पाकिस्तान की हार देखी नहीं गई।

हार के डर से बीच मैच में मैदान छोड़ गए नकवी?

जब भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट गिरा, तब पाकिस्तान का स्कोर 77/5 था। जीत की उम्मीद खत्म होते देख मोहसिन नकवी वीवीआईपी बॉक्स से उठकर सीधे अपनी गाड़ी की ओर भागते दिखे। पीटीआई द्वारा जारी वीडियो में उन्हें मैच खत्म होने से काफी पहले स्टेडियम के बाहर जाते देखा गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे हार के डर से भागना करार दिया है।

जय शाह से आइस-ब्रेकिंग बातचीत की थी उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ संबंधों को सुधारने और आइस-ब्रेकिंग बातचीत के इरादे से स्टेडियम आए थे। हालांकि, दोनों को एक साथ नहीं देखा गया। नकवी ने श्रीलंकाई क्रिकेट अधिकारियों से मुलाकात जरूर की, लेकिन भारत के खिलाफ अपनी पिछली एंटी-इंडिया बयानबाजी और एशिया कप ट्रॉफी विवाद के कारण वे भारतीय फैंस के निशाने पर रहे। पाकिस्तान की हार इस बात का सबूत है कि मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कुछ भी खास काम नहीं किया है।

ट्रॉफी विवाद से शुरू हुआ मामला

मोहसिन नकवी का विवादों से पुराना नाता है। पिछले साल एशिया कप के दौरान उन्होंने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी कथित तौर पर ट्रॉफी लेकर मैदान से चले गए थे। हाल ही में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकियों के पीछे भी नकवी की अगुवाई वाले पीसीबी का ही हाथ माना जा रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.