ट्रम्प का बाइडेन पर भारतीय चुनाव में दखल का आरोप:बोले- पूर्व राष्ट्रपति किसी और को जिताना चाहते थे

Updated on 21-02-2025 11:59 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर एक और आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- बाइडेन का प्लान भारत में किसी अन्य नेता (नरेंद्र मोदी के अलावा) को चुनाव जिताने का था।

ये बड़ा खुलासा है, हम इस बारे में भारत सरकार को बताएंगे। ट्रम्प गुरुवार को अमेरिकी शहर मियामी में सऊदी सरकार की फ्यूचर इंवेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) समिट में बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने वोटर टर्नआउट बढ़ाने के नाम पर भारत को 182 करोड़ रुपए का फंड दिया। अमेरिकी चुनाव में रूस ने सिर्फ 2 हजार डॉलर (1.73 लाख रुपए) का इंटरनेट विज्ञापन दिया तो मुद्दा बना था, जबकि अमेरिका भारत को बड़ी रकम दे रहा था।

अमेरिका से पैसा भारत आने के 4 स्टेप...

1. पैसा कहां से आया अमेरिकी एजेंसी USAID की तरफ से भारत को दिया गया फंड 4000 करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय फंड का हिस्सा था।

2. पैसा भारत तक कैसे पहुंचा यह पैसा कंसोर्टियम फॉर इलेक्शंस एंड पॉलिटिकल प्रोसेस स्ट्रेंथनिंग (CEPPS) नाम की संस्था को दिया गया था। इस संस्था के तीन NGO, IFES (चुनाव जागरूकता के लिए), NDI (लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए) व IRI (नागरिक भागीदारी बढ़ाने के लिए) हैं। CEPPS ने यह पैसा एशिया में काम करने वाले एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शन (ANFREL) नाम के NGO को दिया। वहां से भारत में IFES को मिला।

3. भारत में पैसा किसे मिला इसके बाद यह पैसा मतदाता जागरूकता से जुड़े NGO, सिविल सोसाइटी समूह, राजनीतिक पार्टियों को दिया गया। इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

4. पैसा कैसे खर्च हुआ इन पैसों से इस्तेमाल रैलियां, डोर-टु-डोर कैंपेन और वर्कशॉप चलाए गए। कुछ खास इलाकों में मतदान को बढ़ाने के लिए भी खर्च किया गया। मीडिया प्रचार और केंद्र सरकार के खिलाफ नरेटिव बढ़ाने के लिए प्रचार किया गया। वॉलंटियर्स ट्रेनिंग, रहने-खाने के साथ ट्रैवलिंग खर्च ​भी दिया गया।

कांग्रेस बोली- सरकार USAID पर श्वेत-पत्र लाए 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दावों को बेतुका बताया है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार पिछले 10 साल के दौरान USAID से भारत के सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को मिली सहायता पर श्वेत-पत्र लेकर आए।

वहीं, भाजपा IT सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा, PM मोदी अपनी चुनावी सभाओं में विदेशी दखल के बारे में चेता चुके हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन ताकतों के मोहरा हैं। वे अमेरिका-ब्रिटेन में भारत विरोधी दुष्प्रचार में शामिल रहे।

ट्रम्प ने पलटी मारी, बोले- चीन से नई ट्रेड डील संभव, टैरिफ 20% से 10% किया अमेरिकी चुनाव में चीन पर हमलावर रहे ट्रम्प ने फिर पलटी मारी है। ट्रम्प बोले- चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मेरे अच्छे संबंध हैं। अमेरिका-चीन में जल्द नई ट्रेड डील के आसार हैं।

उन्होंने कहा, जैसे मुझे अमेरिकी हितों से प्यार है वैसे ही जिनपिंग भी चीन के हितों से प्यार करते हैं। इससे दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है। दोनों देशों में ट्रेड डील से कोई रास्ता निकल जाएगा।

वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं होता है। ट्रम्प ने पहले चीन पर 20% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था जिसे बाद में घटाकर 10% कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.