कनाडा-मेक्सिको पर फिर पलटे ट्रम्प, टैरिफ 30 दिन टाला:कनाडा में लोगों ने अमेरिकी टमाटर खाना छोड़ा, इटली से मंगा रहे

Updated on 07-03-2025 01:58 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले को एक बार फिर से 30 दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने 4 मार्च को दोनों देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।

इससे पहले भी ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको के कई सामानों पर 4 फरवरी से टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, लेकिन इसे लागू होने से एक दिन पहले उन्होंने इसे 30 दिनों के लिए टाल दिया था।

इस बीच ट्रम्प के कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी और उसे 51वां राज्य बनाने वाले बयान के बाद देश में अमेरिकी सामानों का बायकॉट शुरू हो गया है। कनाडाई मीडिया के मुताबिक वहां पर लोग अमेरिकी सेब छोड़कर दूसरे देशों के सेब खाने लगे हैं। वहीं, दुकानदार पिज्जा में कैलिफोर्निया के टमाटर की जगह इटली से आए टमाटर का इस्तेमाल करने लगे हैं।

ट्रम्प की धमकी से देशभक्ति की भावना बढ़ी

कई दुकानदारों ने अपने दुकानों में अमेरिकी सामान रखना बंद करने की बात कही है। कई कनाडाई जो कि अपनी छुट्टियां बिताने अमेरिका जाने वाले थे, उन्होंने अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। ट्रम्प की धमकी ने कनाडा में देशभक्ति की भावना को बढ़ा दिया है।

2 महीने पहले कनाडा की लिबरल पार्टी में चुनाव हारने के डर से जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ माहौल बन गया था जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अब वहीं लिबरल पार्टी चुनाव जीतने की सबसे बड़ी दावेदार बन गई है।

ट्रूडो ने मंगलवार को कहा था कि कनाडाई लोग समझदार हैं। वे स्वभाव से भले विनम्र हैं लेकिन वे लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। खासकर ऐसे वक्त में देश के लोगों की भलाई दांव पर लगी हो।

हालांकि कनाडा और मेक्सिको ने ट्रम्प के टैरिफ टालने के फैसले की तारीफ की। कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लैंक ने कहा कि उनका देश भी अमेरिकी सामानों पर लगाए जाने वाले टैरिफ को फिलहाल टाल देगा।

अमेरिकी शेयर बाजार में 3.6 % गिरावट 

4 मार्च को ट्रम्प के टैरिफ लगाने के बाद कनाडा ने भी अमेरिका के 20.5 बिलियन डॉलर के सामान पर टैरिफ लगा दिया था। इससे पहले मेक्सिको ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका ने अपना फैसला नहीं बदला तो वे भी रविवार से अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाएंगे। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस फैसले के लिए ट्रम्प को धन्यवाद दिया।

इसके बाद से अमेरिकी बाजार में गिरावट शुरू हो गई थी। अमेरिकी शेयर बाजार S&P में गुरुवार को 1.8% गिरावट आई। दो दिनों में इसमें 3.6 % गिरावट आई। दो साल में यह सबसे खराब स्थिति है।

कार कंपनियों ने फैसला टालने की अपील की थी 

कार बनाने वाली कंपनियों ने ट्रम्प से गुरुवार को टैरिफ का फैसला टालने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कार पर लगे टैरिफ से उन्हें काफी नुकसान होगा।

हालांकि, ट्रम्प ने यह कहा है कि कोई भी राहत कम समय के लिए है। फैसला टालने का मकसद कार निर्माताओं और कार पार्ट्स के आपूर्तिकर्ताओं की मदद करना है। उन्होंने कहा कि वे 2 अप्रैल से कनाडाई और मेक्सिकन प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने वाले हैं।

ट्रम्प ने कहा कि उनका फैसला अमेरिकी कार निर्माताओं और किसानों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि उनके टैरिफ लगाने के फैसले को टालने का बाजार से कोई लेना-देना नहीं है।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

मैं बाजार को देख भी नहीं रहा हूं। मेरे फैसले से अमेरिका बहुत मजबूत होगा। ये विदेशी कंपनियां हमें लूट रही हैं। अब तक किसी भी राष्ट्रपति ने इसे लेकर कुछ नहीं किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.