ट्रंप और नेतन्याहू को बड़ी सफलता, इजरायल को मान्यता देने जा रहा दुनिया का ये बड़ा मुस्लिम देश, जान लीजिए नाम

Updated on 07-11-2025 12:28 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ी सफलता मिली है। दुनिया का एक बड़ा मुस्लिम देश इजरायल को मान्यता देने जा रहा है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज के अनुसार, कजाकिस्तान अब्राहम समझौते में शामिल होने के लिए तैयार है। अमेरिकी सरकारी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम का उद्येश्य इजरायल और अरब व मुस्लिम बहुल देशों के बीच सहयोग के ढांचे के रूप में समझौतों को फिर से मजबूत करना है। अब्राहम समझौते की शुरुआत साल 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान हुई थी, जब यूएई और बहरीन जैसे प्रमुख देशों ने इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य किया था।

अब्राहम समझौते में कजाकिस्तान के शामिल होने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चार अन्य मध्य एशियाई देशों के नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इसे मध्य एशिया में अमेरिका के अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, जिस पर लंबे समय से रूस का प्रभुत्व है और अब चीन इसे अपनी ओर खींच रहा है।

ट्रंप कर सकते हैं घोषणा

कजाकिस्तान के इजरायल के साथ 30 वर्षों से पूर्ण राजनयिक और आर्थिक संबंध कायम रखे हैं, जिसका मतलब है कि यह कदम काफी हद तक प्रतीकात्मक होगा। एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया कि तोकायेव ने वॉइट हाउस से संपर्क कर कजाकिस्तान को समझौते में शामिल करने की इच्छा जताई है, जिससे क्षेत्रीय सहयोग मजबूत होगा और धार्मिक सहिष्णुता को बल मिलेगा। शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप और तोकायेव इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत कर कजाकिस्तान के समझौते में औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.