ट्रम्प ने जेलेंस्की को मामूली कॉमेडियन और तानाशाह कहा:बोले- वो बिना चुनाव के राष्ट्रपति

Updated on 20-02-2025 01:28 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ट्रम्प ने बुधवार को अपने मार-ए-लागो रिसोर्ट में दिए एक बयान में जेलेंस्की को तानाशाह कहा है। इससे दोनों नेताओं के बीच विवाद गहरा गया है।

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि ट्रम्प गलत जानकारी के साथ, गलतफहमी में जी रहे हैं। जेलेंस्की का ये बयान ट्रम्प के एक आरोप के जवाब में आया था। दरअसल ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था कि ​​​​​​यूक्रेन में ​जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग गिरकर सिर्फ 4% रह गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की। इस पोस्ट में उन्होंने जेलेंस्की को एक मामूली कॉमेडियन और बिना चुनाव वाला एक तानाशाह बताया।

यूरोपीय देश और कनाडा जेलेंस्की के समर्थन में आए

जेलेंस्की को तानाशाह कहने के खिलाफ यूरोपीय नेता उनके समर्थन में उतर आए हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की की लोकतांत्रिक वैधता को नकारना पूरी तरह से गलत और खतरनाक है।

जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक ने भी ट्रम्प के बयान को बेतुका बताया है। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने भी जेलेंस्की को फोन कर उनके प्रति समर्थन दिखाया। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक स्टार्मर ने कहा कि जंग के दौरान चुनावों को टालना पूरी तरह से सही था।

स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने भी ट्रम्प की आलोचना की है। कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो भी जेलेंस्की के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि कनाडा हमेशा यूक्रेन के समर्थन में खड़ा रहेगा।

जेलेंस्की बोले- ट्रम्प रूस के बनाए झूठे बुलबुले में जी रहे

अप्रूवल रेटिंग गिरने के ट्रम्प के दावे पर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि सबसे हालिया नतीजों में मुझे 58% वोट मिले हैं यानी इतने यूक्रेनी लोग मुझ पर भरोसा करते हैं। इसलिए अगर कोई मुझे सत्ता से हटाना चाहता है, तो ये अभी काम नहीं करेगा।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प का हम सम्मान करते हैं, लेकिन अफसोस की बात है वे गलत जानकारी के बुलबुले में जी रहे हैं। मेरी अप्रूवल रेटिंग की गलत जानकारी रूस ही अमेरिका को दे रहा है।

दरअसल, यूक्रेन में राष्ट्रपति का कार्यकाल पिछले साल मई में खत्म हो चुका है। हालांकि, यूक्रेन में फरवरी 2022 को रूसी आक्रमण के बाद से ही सैन्य शासन लागू है। इसका मतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव स्थगित किए गए हैं। 

अमेरिका को खनिज नहीं देने पर ट्रम्प की नाराजगी

डोनाल्ड ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच विवाद बढ़ने की एक बड़ी वजह यूक्रेन का खनिज भंडार भी है। दरअसल, ट्रम्प ने जंग में मदद के बदले यूक्रेन से रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ मृदा खनिज) की मांग की थी।

इस डील के तहत अमेरिका ने यूक्रेन से ग्रेफाइट, लिथियम और यूरेनियम समेत सारे खनिज भंडारों में 50% हिस्सेदारी की मांग रखी थी। ट्रम्प की इस मांग को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ठुकरा दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.