ताइवान को ट्रंप ने खतरे में डाल दिया, अमेरिका को फंसा देख क्या चीन बोल सकता है धावा, एक्सपर्ट से समझें खतरा

Updated on 07-04-2026 12:24 PM
बीजिंग: अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी की तरफ से पिछले दिनों आई रिपोर्ट में आश्वस्त किया गया है कि चीनी नेतृत्व 2027 में ताइवान पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा। यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2021 से 2027 का समय ‘डेविडसन विंडो’ का था। माना जा रहा था कि इस दौरान चीन सैन्य कार्रवाई के लिए अपनी तैयारी पूरी कर लेगा। इस लिहाज से तो 2027 को लाइन ऑफ डिमार्केशन के रूप में माना जाना चाहिए, लेकिन अब यह रिपोर्ट कह रही है कि ऐसा नहीं होगा।

ताक में चीन

लेकिन जितना अनिश्चित डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका हो चुका है, उससे कई गुना ज्यादा अनिश्चित चीन पहले से है। शी जिनपिंग ने इस संशय को और बढ़ाया है। फिर भी बहुत कुछ ईरान युद्ध के परिणामों पर निर्भर करेगा। और ईरान में क्या होगा, अभी कुछ कहना मुश्किल है, पर इतना साफ है कि इस युद्ध ने अमेरिका को पश्चिम एशिया में इस कदर फंसा दिया है, जिससे हिंद महासागर अशांत है और इंडो-पैसिफिक में एक वैक्यूम बनता दिख रहा है। स्वाभाविक है कि चीन इसका लाभ उठाने की कोशिश जरूर करेगा।

रणनीतिक गलती

पश्चिम एशिया अगर अमेरिका के समक्ष और अधिक चुनौतियां पेश करता है तो इंडो-पैसिफिक में निश्चित तौर पर जोखिम बढ़ेगा। पिछले दिनों अमेरिका ने इंडो-पैसिफिक से कुछ सैन्य संसाधन हटाकर पश्चिम एशिया में भेजे हैं। यह शायद अमेरिका की रणनीतिक गलती है। दूसरा यह कि धन के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी इस्तेमाल हो रहे हैं।

चौतरफा लड़ाई में फंसा अमेरिका

व्यापार युद्ध, वेनेजुएला, ईरान - ट्रंप ने अपने देश को एक साथ कई मोर्चों पर उलझा दिया है। यह रणनीतिक गलती नहीं, अयोग्यता और असफलता है। ट्रंप ने चुनाव के समय अपने भाषणों में कहा था कि उनका शपथ ग्रहण ही ‘लिबरेशन डे’ होगा यानी इस दिन के बाद अमेरिका गलत नीतियों से मुक्त हो जाएगा, लेकिन हुआ उल्टा। आज उनको ब्रिटेन, कनाडा या जर्मनी से सहयोग मिल सकता था, लेकिन इन सभी से वह टैरिफ पर लड़ चुके हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि ट्रंप को यह जानने में कोई दिलचस्पी नहीं कि कमजोर, व्यस्त और बिखरी हुई अमेरिकी सेना भविष्य में चीन के लिए अवसर पैदा कर सकती है।

PLA की तैयारी

अब आते हैं ‘डेविडसन विंडो’ पर। यह निष्कर्ष अमेरिकी एडमिरल फिलिप डेविडसन ने दिया था। इसके पीछे तथ्य थे कि चीनी सेना तेजी से आधुनिक हो रही है। जिनपिंग ने भी पीपल्स लिबरेशन आर्मी को 2027 तक मॉडर्न और कॉम्बैट रेडी फोर्स बनाने का लक्ष्य दिया है। इसी साल PLA की 100वीं वर्षगांठ है। संभव है कि चीनी सेना अपने मुखिया को कोई तोहफा देने की तैयारी में हो।

असंतोष और भ्रष्टाचार

2027 में अमेरिका और ताइवान में चुनाव होंगे, जबकि जिनपिंग अपने चौथे कार्यकाल के अंत की ओर खिसक रहे होंगे। 79 वर्ष की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वह ताइवान मुद्दे पर निर्णायक कदम उठाने के लिए अधीर हो सकते हैं। हां, यह प्रश्न तब भी प्रासंगिक हो सकता है कि क्या चीन के पास ताइवान पर सफल आक्रमण करने की क्षमता है? चीन में भी सब कुछ अच्छा नहीं है। हाल ही में उन 5 शीर्ष जनरलों को हटा दिया गया, जो 2022 में ही नियुक्त किए गए थे। भ्रष्टाचार और धीमे सैन्य सुधार भी वहां असंतोष का कारण बने हुए हैं।

ताइवान में मतभेद

राजनीतिक विभाजन ताइवान में भी है, जिसका फायदा चीन उठा सकता है। ताइवान में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को चीन अलगाववादी मानता है, जबकि विपक्षी कुओमिंतांग के साथ बेहतर संबंधों की चाह रखता है। हालांकि माओ त्से तुंग की सारी लड़ाई कुओमिंतांग से थी। समय दुश्मन और दोस्त की मनोदशा बदल देता है। अगर चुनाव में कुओमिंतांग सत्ता पाती है तो तनाव कम हो सकता है, लेकिन यदि डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी जीतती है तो जोखिम बढ़ेगा।

इंतजार में बीजिंग

2027 में होने वाला अमेरिकी चुनाव भी ट्रिगर का काम कर सकता है। चीन इनके बीच अवसर की ताक में होगा। फिर भी इन सारी संभावनाओं को वर्तमान हालात के हिसाब से देखने की जरूरत है। अगर ईरान युद्ध जल्द खत्म हुआ और अमेरिका विजेता बना तो चीन नियंत्रण में रहेगा, और ताइवान पर खतरा कम। अगर इसका विपरीत हुआ, तो परिस्थितियां भी बदली नजर आएंगी। इसलिए चीन अभी इंतजार करेगा और ताइवान के लिए यह दौर बेहद खतरनाक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.