ट्रम्प ने कनाडा-मेक्सिको , चीन पर टैरिफ लगाया

Updated on 01-02-2025 04:07 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज यानी 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर एक्स्ट्रा 10% टैरिफ लगा दिया है। इसे लेकर उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। इस दौरान जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या ये देश टैरिफ में देरी के लिए कुछ कर सकते हैं। उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, वे अब कुछ नहीं कर सकते।

ट्रम्प ने कहा कि हमारी धमकियां सिर्फ सौदेबाजी के लिए नहीं हैं। इन तीनों देशों के साथ हमारा बड़ा व्यापारिक घाटा है। हम आगे यह भी देखेंगे कि इसमें बढ़ोतरी करना है या नहीं, लेकिन अमेरिका में बहुत सारा पैसा आएगा।

इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प शनिवार से कनाडा और मेक्सिको से इंपोर्ट पर 25% और चीनी सामान पर 10% टैरिफ लगाएंगे, क्योंकि इन देशों से हमारे देश में अवैध फेंटेनाइल ड्रग पहुंच रहा है, जिससे लाखों अमेरिकी मारे गए हैं।

फेंटेनाइल एक पावरफुल सिंथेटिक ओपिओइड यानी ड्रग है। इसका ओवरडोज दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई को कम कर देता है। इससे इंसान कोमा में जा सकता है, या उसकी मौत भी हो सकती है।

यूरोप के एल्युमीनियम और कॉपर पर टैरिफ लग सकता है

ट्रम्प यूरोप से आने वाले एल्युमीनियम, कॉपर, मेडिसिन और सेमीकंडक्टर पर भी टैरिफ लगाने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम स्टील, एल्युमीनियम और कॉपर पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं। कॉपर पर टैरिफ लगाने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।

ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि टैरिफ लगाने से बाजार पर क्या असर पड़ेगा।

कनाडाई PM बोले- हम भी एक्शन लेंगे

शुक्रवार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि हम नहीं चाहते हैं कि ऐसा कुछ हो, लेकिन अगर वो आगे बढ़ते हैं तो हम भी कार्रवाई करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा जवाबी कार्रवाई के तौर पर ट्रम्प के होम स्टेट फ्लोरिडा के ऑरेंज जूस पर टैरिफ लगा सकता है।

वहीं मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि वो हालात का जायजा लेकर ही आगे का फैसला करेंगी। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि मेक्सिको भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। शिनबाम ने कहा- हम हमेशा अपने लोगों के सम्मान के लिए बिना किसी दबाव के बात करने को हैं।

चीन ने कहा कि हम ट्रम्प का फैसले का विरोध करते हैं। इस टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं होगा। इससे न तो दोनों देशों का और न ही दुनिया का फायदा होगा।

कनाडा-मेक्सिको को ऑयल इंपोर्ट में छूट मिल सकती है

गुरुवार को ट्रम्प ने कहा था कि मैं कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाऊंगा, क्योंकि इन देशों के साथ हमारा घाटा बहुत ज्यादा है। हालांकि ट्रम्प ने कहा था कि वो मेक्सिको और कनाडा को ऑयल इंपोर्ट में छूट देने के बारे में सोच सकते हैं।

एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका ने कनाडा से हर दिन लगभग 46 लाख बैरल ऑयल और मेक्सिको से 5.63 बैरल ऑयल इंपोर्ट किया। जबकि उस महीने में अमेरिका का एवरेज डेली प्रोडक्शन लगभग 1.35 करोड़ बैरल प्रतिदिन था।

कनाडा और मेक्सिको के साथ US का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

गौरतलब है कि अमेरिका का कनाडा और मेक्सिको के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इसके तहत इन देशों के बीच होने वाले किसी भी तरह के आयात-निर्यात पर टैरिफ (शुल्क) नहीं लगता है। ट्रम्प ने अपने पिछले कार्यकाल में मेक्सिको और कनाडा के साथ नॉर्थ अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (NAFTA) किया था।

ट्रम्प अगर सत्ता में आने के बाद इन देशों पर टैरिफ लगाते हैं तो ये समझौते का उल्लंघन होगा।

इन तीनों देशों ने 2023 में अमेरिका से 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 85 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का सामान खरीदा था। वहीं, 1.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की बेची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प के टैरिफ वॉर का सबसे ज्यादा असर ऑटो सेक्टर, कृषि, टेक्नोलॉजी, पार्ट्स-पुर्जे पर होगा। टैरिफ लगने के बाद इन चीजों की कीमत में इजाफा हो जाएगा।

67% अमेरिकियों को महंगाई बढ़ने की चिंता

PWC के एक सर्वे में शामिल 67% अमेरिकियों का मानना है कि कंपनियां बढ़ी हुई टैरिफ का बोझ ग्राहकों पर डालेंगी। एवोकाडो से लेकर बच्चों के खिलौने, चॉकलेट, कपड़े, गहने और कारों तक के दाम दाम डेढ़ गुना तक बढ़ सकते हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.