ट्रम्प ने कनाडा को US में मिलने का ऑफर दोहराया:कहा- अमेरिका अब और सब्सिडी नहीं दे सकता, ट्रूडो ये जानते थे इसलिए इस्तीफा दिया

Updated on 07-01-2025 01:26 PM

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक बार फिर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनने का ऑफर दिया। ट्रम्प ने यह ऑफर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद ही सोशल मीडिया के जरिए दिया।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अब कनाडा से और व्यापार घाटा नहीं सहन कर सकता और न ही उसे और ज्यादा सब्सिडी दे सकता है। कनाडा को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है। ट्रूडो ये बात जानते थे, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

अगर कनाडा अमेरिका में शामिल हो जाता है तो कोई टैरिफ नहीं होगा, टैक्स बहुत कम हो जाएंगे। इसके साथ ही कनाडा रूसी और चीनी जहाजों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।

QuoteImage

नवंबर 2024 में फ्लोरिडा में ट्रूडो ने ट्रम्प से मुलाकात की। इस दौरान भी ट्रम्प ने मजाक में कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का ऑफर दिया था। बाद में ट्रम्प ने ऐसी ही बात सोशल मीडिया पर लिखकर ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर बताया था।

US-कनाडा में एक दिन में 2 बड़े राजनीतिक घटनाक्रम

दूसरी तरफ अमेरिका और कनाडा में एक दिन दो बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हुए हुए। सोमवार को जहां अमेरिकी संसद में इलेक्टोरल वोट्स की गिनती के बाद डोनाल्ड ट्रम्प की जीता पर मुहर लग गई। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रम्प को आधिकारित तौर पर विजेता घोषित किया।

वहीं दूसरी तरफ जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार शाम को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रूडो पर उनकी लिबरल पार्टी के सांसदों की तरफ से कई महीनों से पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। इस वजह से ट्रूडो अलग-थलग पड़ते जा रहे थे।

ट्रूडो ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि अगर मुझे घर में लड़ाई लड़नी पड़ेगी, तो आने वाले चुनाव में सबसे बेहतर विकल्प नहीं बन पाऊंगा। कनाडा में इस साल संसदीय चुनाव होने हैं।

जीत के बाद ट्रम्प के विवादित बयान

पिछले साल 6 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत तय हो गई थी। इसके बाद से उन्होंने लगातार कई विवादित बयान दिए हैं। हम आपको हाल ही में ट्रम्प की तरफ से दिए गए कुछ विवादित बयानों के बारे में बताते हैं..

पनामा नहर छीनने की धमकी दी

ट्रम्प ने पिछले महीने पनामा नहर को फिर से अमेरिकी कंट्रोल में लेने की धमकी दी। ये नहर कैरेबियन देश पनामा का हिस्सा है। इस नहर पर 1999 तक अमेरिका का कंट्रोल था।

ट्रम्प का कहना है कि इस नहर का इस्तेमाल करने के लिए पनामा, अमेरिका से अधिक शुल्क ले रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नहर पर चीन अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।

ग्रीनलैंड को कंट्रोल में लेने की बात कही

ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को अमेरिकी कंट्रोल में लेने की बात कही है। ट्रम्प ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी और पूरी दुनिया में आजादी के लिए अमेरिका को लगता है कि ग्रीनलैंड पर हमारा कंट्रोल बेहद जरूरी है।

ट्रम्प के इस बयान पर ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने कहा कि हम बिकाऊ नहीं हैं और न कभी बिकाऊ होंगे।

BRICS देशों को दी टैरिफ लगाने की धमकी

ट्रम्प ने BRICS देशों को भी अमेरिकी डॉलर के अलावा किसी और करेंसी में ट्रेड करने पर 100% टैरिफ लगाने​​​ की धमकी दी है। ट्रम्प ने काह कि ​​​​हमें BRICS देशों से गारंटी चाहिए कि वो ट्रेड के लिए अमेरिकी डॉलर की जगह, कोई नई करेंसी नहीं बनाएंगे और न ही किसी दूसरे देश की करेंसी में ट्रेड करेंगे।

अगर BRICS देश ऐसा करते हैं तो उन्हें अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.