ट्रम्प बोले- भारत-पाक में न्यूक्लियर-वॉर हो सकती थी, हमने रोकी:व्यापार खत्म करने की बात कही

Updated on 31-05-2025 02:15 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा किया। व्हाइट हाउस में अरबपति कारोबारी इलॉन मस्क के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई न्यूक्लियर तबाही में बदल सकती थी।

ट्रम्प ने कहा- 'मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं का और अपनी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमने व्यापार की भी बात की और कहा कि हम उन देशों से व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके बीच परमाणु युद्ध का खतरा हो सकता है।'

ट्रम्प ने कहा कि वहां के नेता समझदार हैं, उन्होंने हमारी बात मानी और लड़ाई रोक दी। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस ट्रम्प और मस्क ने संयुक्त रूप से की थी। दरअसल, मस्क ने ट्रम्प प्रशासन से इस्तीफा दे दिया है। इसी को लेकर दोनों ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

ट्रम्प बोले- मस्क शानदार दोस्त, हम उन्हें याद रखेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने मस्क की तारीफ की और उन्हें शानदार दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि हम आपको याद रखेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मस्क सरकार के काम करने के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव लाए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मस्क ने बिना थके मेहनत की है, ताकि अब तक के सबसे बड़े और अहम सरकारी सुधार कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सके। मस्क असल में नहीं जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे आगे-पीछे रहेंगे। DOGE उनका बच्चा है।

दरअसल, मस्क ने कल यानी गुरुवार को X पर पोस्ट कर ट्रम्प प्रशासन का साथ छोड़ने की जानकारी दी थी। इसके बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि यह मस्क का आखिरी दिन है, लेकिन वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से हमारी मदद करेंगे।

मस्क बोले- ट्रम्प को सलाह देना जारी रखूंगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मस्क ने कहा- 'यह DOGE का अंत नहीं, बल्कि वास्तव में शुरुआत है। हम ट्रम्प को सलाह देना जारी रखेंगे। मैं यहां आना जारी रखूंगा। मैं राष्ट्रपति का दोस्त और एडवाइजर बना रहूंगा।'

मस्क ने कहा कि स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के तौर पर मेरा समय पूरा हुआ। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए ट्रम्प को धन्यवाद भी दिया।

ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का जिम्मा दिया था। जिसका काम सरकार की फिजूलखर्ची कम करना था।

आंखों के नीचे काले धब्बों पर मस्क बोले ये ड्रग्स नही, खेलते समय लगी

इस कॉन्फ्रेंस में मस्क से उनके आंखों के नीचे काले धब्बों का कारण पूछा गया। एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या इसका कारण वह ड्रग्स है, जिसका दावा न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में किया गया था। मस्क ने रिपोर्टर को बीच में ही रोक दिया और सवाल को टाल दिया था।

मस्क ने काले धब्बों को लेकर हंसते हुए कहा कि उनके बेटे ने खेलते समय उन्हें मुक्का मारा था। उन्होंने कहा, "मैं बस लिटिल एक्स के साथ मस्ती कर रहा था, मैंने उससे कहा, आगे बढ़ों और मेरे चेहरे पर मुक्का मारो, और उसने ऐसा किया।

दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था की मस्क केटामाइन का सेवन करते हैं। वह अपने साथ एक डिब्बा लेकर घूमते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि डिब्बे में एडरॉल सहित 20 गोलियां थीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प की 4 अहम बातें...

1. ट्रम्प का फ्रांसीसी राष्ट्रपति को संदेश: ट्रम्प से फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट के वायरल वीडियो पर कहा कि 'पहले चेक कर लें दरवाजा बंद है या नहीं।' ट्रम्प ने आगे कहा- वो दोनों बहुत अच्छे हैं, मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। मुझे नहीं पता कि वह क्या था, लेकिन मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं, और वे ठीक हैं।

2. रूस-यूक्रेन में युद्ध रोकने की कोशिश कर रहे

 ट्रम्प का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों ही जिद्दी हैं। वे यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि वे यूक्रेन में रूसी बमबारी से निराश थे, जबकि वे युद्ध विराम की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे थे।

3.ट्रम्प बोले विदेशी छात्रों का अमेरिका में स्वागत है

 ट्रम्प का कहना है कि वह अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को चाहते हैं, लेकिन उन छात्रों को नहीं जो उनके अनुसार परेशानी पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार हार्वर्ड विश्वविद्यालय को लगभग 5 बिलियन डॉलर देती है। उन्होंने कहा- यह DOGE की पहल नहीं थी। ट्रम्प का कहना है कि वे चाहते हैं कि यह धन व्यापारिक स्कूलों को दिया जाए।

4. DOGE की कटौती को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध

 ट्रम्प ने बताया कि DOGE का काम जारी रहेगा। कुछ कटौतियां 'बिग ब्यूटीफुल बिल' में भी होंगी। यह वही विधेयक है जिसे लेकर ट्रम्प और मस्क के बीच मतभेद आया है। ट्रम्प ने कहा- मस्क की अगुआई में कई बेकार और गैर जरूरी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट को खत्म किया गया है, और कई अन्य कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू किया जा रहा है।

ट्रम्प बोले मस्क की अगुआई में DOGE ने कई कटौतियां कीं, जिससे '1.62 लाख करोड़' की बचत हुई। मस्क दुनिया के सबसे महान बिजनेस लीडर्स और इनोवेटर्स में से एक हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.