ट्रम्प बोले- जेलेंस्की पुतिन से डील करने को तैयार रहें:यूक्रेन वॉर रोकने के लिए समझौता करना होगा

Updated on 17-12-2024 03:45 PM

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रूस-यूक्रेन से युद्ध रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे युद्ध रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात करेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की को युद्ध रोकने के लिए पुतिन से डील करने के लिए तैयार रहना चाहिए। युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को समझौता करना होगा।

हालांकि ट्रम्प ने वॉर रोकने के लिए अपने प्लान की कोई डिटेल नहीं दी। ट्रम्प ने कहा कि युद्ध की वजह से विवादित क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और इसे ठीक करने में 100 साल से ज्यादा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि कई शहर ऐसे हैं जहां एक भी बिल्डिंग नहीं बची है। सब तबाह हो चुका है।

कई तस्वीरें अमेरिकी सिविल वॉर की याद दिलाती हैं

ट्रम्प ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें शव बुरी हालत में पड़े हैं। इन्हें देखकर मुझे 1861-1865 तक चले अमेरिकन सिविल वॉर की भयानक तस्वीरें याद आती हैं।

इससे पहले अमेरिकी चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को बाइडेन प्रशासन की ओर से दी जाने वाली अरबों डॉलर की मदद पर सवाल खड़े चुके हैं। बीते हफ्ते टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में भी ट्रम्प ने कहा था कि वे जल्द से जल्द रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना चाहते हैं।

यूक्रेन वॉर में नॉर्थ कोरिया की मौजूदगी से EU नाराज 

इससे पहले यूरोपीय संघ (EU) और कई पश्चिमी देशों ने रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इसके यूरोप और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम होंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में नॉर्थ कोरिया के सिपाहियों का रूस की तरफ से युद्ध लड़ने का दावा किया गया है।

यूक्रेन में करीब ढाई साल से चल रहे युद्ध में 43 हजार से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। जबकि 3 लाख 70 हजार यूक्रेनी लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी जेलेंस्की ने दी है। उन्होंने दावा किया है कि युद्ध में अब तक 1 लाख 98 हजार रूसी सैनिक भी मारे जा चुके हैं, लेकिन रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.