सुपरहीरो और एस्ट्रोनॉट की कॉस्टयूम में दिखे ट्रम्प:पैसे कमाने के लिए पूर्व US राष्ट्रपति ने खुद के डिजिटल कार्ड्स रिलीज किए

Updated on 17-12-2022 05:40 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद के डिजिटल कार्ड्स रिलीज किए हैं। इनमें वो सुपरहीरो और अंतरिक्ष यात्री की कॉस्ट्यूम में दिखा रहे हैं। इन कार्ड्स की कीमत 99 डॉलर यानी 8 हजार रुपए है। ट्रम्प इन्हें बेचने के लिए और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहे हैं।

वे कह रहे हैं कि अधिक कार्ड खरीदने वाले शख्स से मुलाकात करेंगे, वीडियो कॉल करेंगे, ऑटोग्राफ देंगे, गोल्फ खेलेंगे इत्यादि। ट्रम्प ने वीडियो में कहा- जो लोग ज्यादा कार्ड खरीदेंगे मैं उनसे मिलूंगा। वीडियो कॉल भी करूंगा। ऑटोग्राफ भी दूंगा। इतना ही नहीं ट्रम्प ने कहा कि 45 कार्ड्स खरीदने वाले लोगों को उनके साउथ फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में एंट्री और पार्टी मिलेगी। खास बात ये है कि ट्रम्प को कार्ड्स बेचने से जो पैसा मिलेगा, उसे वे चुनावी अभियान में इस्तेमाल नहीं करेंगे। खुद रखेंगे।

लोग बोले- लोकप्रियता बटोरने के लिए बचकाना हरकत

  • लोगों ने ट्रम्प के इस दांव का मजाक उड़ाते हुए इसे बचकाना हरकत बताया है। ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा से पहले भी 826 करोड़ का फंड जमा किया था, लेकिन उम्मीदवारी मजबूत करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया था। इसकी रकम वे अपने पास रखेंगे।
  • सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- जिस व्यक्ति ने भी ट्रम्प को ऐसा करने की सलाह दी उसे नौकरी से निकाल दिया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग देश की तरक्की चाहते हैं इस बीच ट्रम्प बड़ा अनाउंसमेंट करने की बात कहते हैं। इसके बाद वो अपने डिजिटल ट्रेडिंग कार्ड कलेक्शन रिलीज कर देते हैं, ये मजाक से कम नहीं है। इससे लोग उनसे दूर जाएंगे।
  • कुछ लोगों का कहना है कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट है, क्योंकि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद मीडिया ने ट्रम्प को कवरेज नहीं दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.