ट्रम्प ने ईमेल मामले में मस्क का समर्थन किया:कहा- हर कर्मचारी को जवाब देना होगा कि क्या काम किया, वर्ना नौकरी जाएगी

Updated on 25-02-2025 11:52 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईमेल का जवाब न देने पर सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देने के मामले में इलॉन मस्क का समर्थन किया है।

मैक्रों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा कि बहुत से लोग ईमेल का जवाब नहीं दे रहे हैं क्योंकि वे काम ही नहीं कर रहे। ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है। क्योंकि हमारे पास कई ऐसे लोग हैं जो काम पर नहीं आते हैं और कोई भी नहीं जानता है कि वे सरकार के लिए क्या काम कर रहे हैं।

QuoteImage

ट्रम्प ने कहा कि हर स्टाफ को यह जानकारी देनी चाहिए कि उन्होंने इस सप्ताह क्या काम किया है। इससे पता चलेगा कि वे वास्तव में काम कर रहे हैं या नहीं। इससे सरकार को भी पता चलेगा कि किन लोगों को बिना काम किए पैसा मिल रहा है। यदि कोई जानकारी नहीं देता तो उसे जल्द ही नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि DOGE ने सैकड़ों अरबों डॉलर की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि जो कर्मचारी मौजूद भी नहीं हैं, उन्हें भी वेतन मिल रहा है। हालांकि ट्रम्प ने अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं किया।

मस्क बोले- 7 दिन का हिसाब दो या नौकरी छोड़ो 

इलॉन मस्क के DOGE डिपार्टमेंट ने अमेरिका में सभी फेडरल कर्मचारियों को 3 लाइन एक ईमेल भेजा था। इसमें उनसे पूछा गया था कि उन्होंने बीते एक सप्ताह में क्या काम किया। उन्हें 5 पॉइंट में इसका जवाब देना था। यह ईमेल यूएस ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (OPM) से आया था, जिसका विषय था ‘आपने पिछले सप्ताह क्या किया?’ यह ईमेल 23 लाख फेडरल कर्मचारियों को भेजा गया था और उन्हें सोमवार रात 11:59 तक इसका जवाब देना था। हालांकि ईमेल में यह नहीं लिखा था कि ऐसा न करने पर नौकरी से निकाल दिया जाएगा। मस्क ने बाद में चेताया कि यदि कोई कर्मचारी जवाब नहीं देता है तो उसे उसका इस्तीफा मान लिया जाएगा। इसे मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से की जा रही बड़े पैमाने पर छंटनी को रोकने की कोशिश बताया जा रहा है।

काश पटेल ने कहा था- किसी ईमेल का जवाब न दें

मस्क के ईमेल के जवाब में FBI के नवनियुक्त डायरेक्टर काश पटेल ने अपने कर्मचारियों को कहा कि फिलहाल ईमेल पर किसी भी तरह का जवाब न दें। काश पटेल एफबीआई के 9वें डायरेक्टर बनाए गए हैं। मस्क की कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। फेडरल कर्मचारियों ने सोमवार को कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके सलाहकार मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया।

मस्क के आदेश के खिलाफ कोर्ट पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी 

संघीय कर्मचारियों के वकीलों ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के अरबपति सलाहकार मस्क ने सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देना कानून का उल्लंघन है। मुकदमे में कहा गया है कि अमेरिका के इतिहास में कभी भी किसी कर्मचारियों से ऐसी किसी रिपोर्ट की मांग नहीं की है। इस बीच वॉशिंगटन पोस्ट ने सूत्रों के हवाले बताया है कि यूएस ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (OPM) ने अपने कर्मचारियों से इस ईमेल को इग्नोर करने को कह दिया है। साथ में ये भी कहा गया है कि ईमेल का जवाब देना स्वैच्छिक था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.