ट्रम्प के 100 दिन, आगे 5 फैसले ले सकते हैं:H1-B वीजा प्लान से 3 लाख भारतीयों पर संकट

Updated on 29-04-2025 01:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पारी ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया है। सत्ता संभालते ही ट्रम्प ने सरकारी मशीनरी को ध्वस्त करने, राजनीतिक दुश्मनों पर हमला बोलने और बड़े पैमाने पर अधिकारियों को हटाने का अभियान छेड़ रखा है।

महज 100 दिनों में ट्रम्प ने अमेरिका की छवि को बदल दिया है। इमिग्रेशन से लेकर टैरिफ, शिक्षा से लेकर नौकरियों तक, हर मोर्चे पर ट्रम्प ने आक्रामक फैसले लिए हैं। इन फैसलों का अमेरिका, चीन, भारतीय सभी पर असर हुआ है।

आने वाले महीनों में ट्रम्प और भी बड़े फैसले लेने की तैयारी में हैं। इनमें इनकम टैक्स, जॉब, शिक्षा, अवैध प्रवासी जैसे क्षेत्र अहम हैं। इन फैसलों से अमेरिकियों के अलावा भारतीयों पर भी असर होगा। खासकर छात्रों के लिए अब ‘अमेरिकन ड्रीम' पर आंच आती नजर आ रही है।

आने वाले दिनों में ये 5 बड़े फैसले ले सकते हैं ट्रम्प, भारतीयों पर भी असर...

1. इनकम टैक्स को खत्म करने की योजना बना रहे हैं ट्रम्प

ट्रम्प का अगला बड़ा कदम इनकम टैक्स को पूरी तरह खत्म करने का हो सकता है। उनका मानना है कि टैरिफ से होने वाली आय से सरकार का खर्च चलाया जा सकता है। ट्रम्प कहते हैं कि 1870-1913 के बीच अमेरिका का रेवेन्यू मुख्य रूप से टैरिफ से आता था और उस दौरान देश बेहद समृद्ध था।

उनका दावा है कि टैरिफ लगने से अमेरिका दो से तीन अरब डॉलर रोज कमा रहा है, और इससे आयकर को खत्म करना संभव होगा। अगर ऐसा होता है तो इसका वैश्विक बाजारों पर गहरा असर पड़ेगा। विश्व व्यापार में अस्थिरता बढ़ेगी।

2. स्टूडेंट्स के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग खत्म करेंगे

ट्रम्प OPT (ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) प्रोग्राम खत्म कर सकते हैं। दरअसल, OPT के बाद एच1बी वीजा मिलना आसान होता है। इसके बंद होने से अमेरिका में पढ़ रहे तीन लाख भारतीयों पर एच1बी वीसा का संकट होगा। अभी OPT के तहत स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ) फील्ड के विदेशी छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद 3 साल तक अमेरिकी कंपनियों में ट्रेनिंग ले सकते हैं। इससे नौकरी मिलने में आसानी होती है। ओपीटी खत्म करने से पढ़ाई पूरी होने के बाद जॉब न मिलने पर तुरंत अमेरिका छोड़ना होगा।

3. WTO, NATO जैसी संस्थाओं का फंड कम कर सकते हैं

वैश्विक संस्थाओं के प्रति ट्रम्प की नीति अमेरिका फर्स्ट दृष्टिकोण पर आधारित है। वे आने वाले दिनों में विश्व व्यापार संगठन (WTO), संयुक्त राष्ट्र व नाटो की फंडिंग कम कर सकते हैं। या सहयोग करने के लिए शर्त रख सकते हैं। उनकी नई नीतियां ब्रिक्स जैसे समूहों को चुनौती दे सकती हैं। वे पहले ही WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर कर चुके हैं। ट्रम्प का मानना है कि ये संस्थाएं अमेरिका के हितों के खिलाफ काम करती हैं। ट्रम्प नाटो सदस्यों से रक्षा खर्च बढ़ाने को दबाव डाल सकते हैं।

4. दवाओं की कीमत में बड़ी क्रांति लाने की तैयारी में

ट्रम्प दवाओं की कीमतों को निम्नतम स्तर पर लाने की तैयारी में हैं। जिसका उदाहरण एलिक्विस जैसे ब्लड थिनर हैं। यह दवा अमेरिका में ₹48 हजार रुपए में बिकती है, जबकि जापान में ₹1,700 और स्वीडन में ₹10 हजार में उपलब्ध है।

ट्रम्प ने मेडिकेयर एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि वे विदेशी मूल्य-निर्धारण मॉडल पर आधारित एक पायलट प्रोजेक्ट जल्द शुरू करें। प्रस्ताव के पूरी तरह लागू होते ही दवा कंपनियों को अपने दाम विदेशी स्तर तक लाने हाेंगे। इससे अमेरिका में दवाओं की कीमतें काफी कम हाे जाएंगी।

5. अवैध प्रवासियों को खुद देश छोड़ने के लिए मजबूर करेंगे 

अमेरिका में रह रहे 7.5 लाख भारतीय अवैध प्रवासियों के लिए आने वाले माह चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। ट्रम्प प्रशासन ने ऐसे प्रवासियों के लिए स्वयं-डिपोर्टेशन योजना पर काम शुरू किया है। योजना के लागू होने पर अवैध प्रवासियों को उड़ान टिकट के साथ वित्तीय अनुदान (स्टाइपेंड) मुहैया होगा। ट्रम्प प्रशासन उन्हें खुद अमेरिका छोड़ने के लिए मजबूर करेगा। इसके अलावा अवैध प्रवासियों के बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड और अन्य वित्तीय सुविधाएं भी बंद करने की योजना बनाई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.