विदेशी पैसों के दम पर कूद रहा है ट्रंप का अमेरिका! शेयर बाजार में रेकॉर्ड पर पहुंच गई फॉरेन होल्डिंग्स
Updated on
04-10-2025 08:57 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के शेयर बाजार में हाल में काफी तेजी आई है। विदेशी निवेशक इसमें जमकर पैसा लगा रहे हैं। अमेरिका की इक्विटीज में फॉरेन होल्डिंग्स रेकॉर्ड 20 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। पिछले कुछ महीनों में इसमें 2.5 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है। अमेरिका का इक्विटी बाजार 60 ट्रिलियन डॉलर का है जिसमें विदेशी निवेशकों का हिस्सा 30% पहुंच चुका है जो इतिहास में सबसे अधिक है। इसका डेटा रखने का काम 1945 में शुरू हुआ था।
अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन के बावजूद शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी आई और यह कारोबार के दौरान रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। डाउ जोंस 239 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 530 अंक तक ऊपर गया। हालांकि S&P 500 लगभग फ्लैट बंद हुआ। इस बीच Nasdaq Composite में 0.28% की गिरावट आई। कंपनियों की मजबूत कमाई, एआई को लेकर उत्साह और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की संभावना से हाल में अमेरिकी शेयरों में काफी तेजी आई है।
क्या होगी मुश्किल?
ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें तो साफ है कि शटडाउन से अमेरिकी बाजार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अगर शटडाउन लंबे समय तक रहता है और सरकारी आंकड़े सामने नहीं आते हैं तो लेबर मार्केट और महंगाई को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है। खासकर नौकरी का मंथली डेटा फेड के लिए काफी अहम है जो नीतिगत फैसलों के लिए इसी पर निर्भर है। जानकारों का कहना है कि सरकारी आंकड़े नहीं होने से फेड को आंख बंद करके फैसले लेने पड़ सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…