नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ ट्रंप के ‘रिश्ते’ आज भी बरकरार करते रहते हैं बातचीत

Updated on 11-02-2022 06:49 PM


वॉशिंगटन । नार्थ कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ‘रिश्ते’ आज भी बरकरार हैं। 
उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षण से भड़के तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया है कि सत्‍ता छोड़ने के बाद भी उनकी तानाशाह किम जोंग उन से बातचीत होती रहती है। एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्टर मैगी हैबरमैन ने ट्रंप के हवाले से कहा, ‘जहां तक हम जानते हैं, उनके संबंधों में स्थिरता है।’ मैगी ने ट्रंप पर लिखी अपनी किताब ‘द कॉन्फिडेंस मैन’ में यह खुलासा किया है। इससे पहले साल 2018 में डोनाल्‍ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि वह और किम जोंग उन पत्रों का आदान-प्रदान होने के बाद ‘प्‍यार में आ गए’। ट्रंप के इस दावे की दुनियाभर में चर्चा हुई थी। हालांकि तीन बार मुलाकात के बाद भी ट्रंप उत्‍तर कोरियाई तानाशाह को मिसाइल और परमाणु बम छोड़ने के लिए मना नहीं पाए थे। मैगी हैबरमैन ने कहा कि ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती है और यह सच नहीं भी हो सकता है।
मैगी हैबरमैन ने कहा कि ट्रंप के मुताबिक किम जोंग उन एकमात्र विदेशी नेता हैं जिसके साथ उनका संपर्क अभी भी बना हुआ है। उधर, अमेरिका के विदेश विभाग ने ट्रंप के इस दावे पर कोई भी टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया है। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस ने भी कोई टिप्‍पणी नहीं की है। वहीं ट्रंप के प्रतिनिधि ने भी इस दावे पर कोई बयान नहीं दिया है। इससे पहले एक खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की किताब रेज में ट्रंप के हवाले से दावा किया गया है कि किम जोंग उन ने पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति को अपने फूफा की हत्या का किस्सा बताया था। साल 2013 में किम जोंग के फूफा जांग सांग थायक उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक थे। इस किताब में बॉब वुडवर्ड ने लिखा कि ट्रंप ने उन्हें कहा कि कुछ साल पहले जब किम जोंग उन उनसे मिले तो दोनों के बीच काफी गर्मजोशी से बात हुई। ट्रंप ने किताब के लेखक से कहा कि किम मुझे हर चीज बताता है। उसने मुझे हर बात बताई। उसने अपने फूफा की हत्या की और कदमों में उसका शरीर रख दिया और फिर छाती पर बैठकर सिर काट दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.