ट्रंप के टैरिफ बम से 4 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 800 अंक गिरा, फार्मा स्टॉक्स का बुरा हाल

Updated on 22-07-2026 02:48 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके से टैरिफ लगाने के प्लान की घोषणा की है। दवा कंपनियों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। इससे बीएसई सेंसेक्स में करीब 800 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 एक्सचेंज 24,000 अंक से नीचे फिसल गया। दोपहर बाद 2.20 बजे सेंसेक्स 760.93 अंक यानी 0.98% गिरावट के साथ 76,709.18 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 206.45 अंक 0.85% की गिरावट के साथ 23,981.25 अंक पर आ गया।

इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.25 लाख करोड़ रुपये गिरकर 480 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इससे सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा सन फार्मा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और बीईएल में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटरनल में तेजी रही। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% गिरावट के साथ 96.3425 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.2350 पर बंद हुआ था।

फार्मा शेयरों का बुरा हाल

सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, ल्यूपिन, अरबिंदो फार्मा और दूसरी फार्मा कंपनियों के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट आई। सन फार्मा के शेयर 2% गिरकर 1,924 रुपये पर आ गए जबकि सिप्ला के शेयर का भाव 2.5% फिसलकर 1,396 रुपये रह गया। ल्यूपिन के शेयर भी 2.5% गिरकर 2,452 रुपये पर आ गए, जबकि डॉ. रेड्डीज के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,185 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। जाइडस, एल्केम और टोरेंट फार्मा के शेयरों में भी 2% तक की गिरावट आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.