मगरमच्छ पर भरोसा कर लो, बलूचों पर नहीं... रणवीर सिंह की धुरंधर पर बलूचिस्तान में फूटा गुस्सा, बलूच कार्यकर्ता ने लगाया बड़ा आरोप

Updated on 08-12-2025 01:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को केंद्र में रखकर बनाई गई भारतीय अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर असल में धुरंधर साबित हुई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन इसकी कहानी ने पाकिस्तान के बलूच लोगों को नाराज कर दिया है। बलूचिस्तान से इस फिल्म के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया आई है और इस पर बलूचों को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। बलूच कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने कहा कि फिल्म भारत और बलूचिस्तान के रिश्तों को नकारात्मक तरीके से दिखाई है और इसने देशभक्त बलूचों को निराश किया है। फिल्म में दिखाए दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

बलूचों की दिखाई गलत तस्वीर

मीर यार बलूच ने लिखा कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे बलूच लोगों ने कभी 26/11 के मुंबई आतंकी हमले का जश्न नहीं मनाया क्योंकि हम भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के शिकार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बलूच लोगों ने कबी अल्लाह-ओ-अकबर का नारा नहीं लगाया और कभी भी भारत के फायदे के लिए ISI के साथ हाथ नहीं मिलाया।

फिल्म पर लगाया नाइंसाफी का आरोप

मीर यार बलूच ने फिल्म पर बलूचिस्तान के फ्रीडम फाइटर्स के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इस तरह से दिखाया गया है जैसे उन्होंने अपने हथियार भारत विरोधी लोगों को बेच दिए हों। उन्होंने फिल्म के एक संवाद 'मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं, बलूच पर नहीं' पर सख्त ऐतराज जताया और कहा कि बलूचों की डिक्शनरी में धोखा देने जैसा कोई शब्द नहीं है। मीर यार ने कहा, यह हमारे कोड ऑफ कंडक्ट, नैतिकता और संस्कृति के खिलाफ है, क्योंकि बलूचों में मशहूर है- 'एक गिलास पानी कीमत 100 साल वफा।'मीर यार बलूच ने कहा कि बलूच इतिहास, बलूचिस्तान आजादी आंदोलन और बलूच संस्कृति और परंपराओं पर बहुत कम रिसर्च हुई है। उन्होंने कहा कि बलूच गैंगस्टर्स के पास नकली करेंसी छापने के लिए पैसा होता तो बलूचिस्तान में कोई गरीबी होती ही नहीं। मीर यार ने बलूचिस्तान में ड्रग्स, नकली करेंसी और हथियारों की स्मग्लिंग का सारा बुरा काम करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.