टोंगा में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद अमेरिका में सुनामी की चेतावनी, जापान से टकराईं ऊंची-ऊंची लहरें

Updated on 17-01-2022 09:06 PM

वॉशिंगटन न्यूजीलैंड के पास टोंगा के समुद्र में भीषण ज्वालामुखी विस्फोट के बाद अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने प्रशांत महासागर से सटे कई राज्यों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। यूएस वेस्ट कोस्ट, हवाई और अलास्का में सुनामी के दौरान समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरों के उठने का खतरा पैदा हो गया है। जापान से भी सुनामी के टकराने की सूचना है, हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल वेदर सर्विस की सुनामी की चेतावनी को अब अमेरिकी राज्यों कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन, दक्षिणपूर्व और दक्षिण अलास्का (अलास्का प्रायद्वीप के साथ), कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया और अलेउतियन द्वीप समूह के लिए बढ़ा दिया गया है। चेतावनी के बाद अमेरिका के आपदा नियंत्रण विभाग ने तटीय इलाकों में अलर्ट के स्तर को बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, स्थानीय प्रशासन को भी राहत और बचाव टीम के साथ अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

नेशनल वेदर सर्विस के सुनामी अलर्ट अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है कि जो लोग समुद्र तटों, बंदरगाहों, मरीना और अन्य तटीय क्षेत्रों के पास रहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तटों से दूर रहें और ऊपरी इलाके की ओर जाएं। खबर है कि तट के किनारे खड़ी कई नावों को तेज लहरों ने बाहर फेंक दिया है।

जापानी मीडिया एनएचके ने देश की मौसम विज्ञान एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि दक्षिणी अमामी द्वीप और कागोशिमा प्रान्त में टोकारा द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा प्रशांत महासागर के किनारे स्थित अधिकतर देशों में इसका प्रभाव पड़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सुनामी के दौरान तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

 सुनामी की यह चेतावनी प्रशांत महासागर में स्थित एक देश टोंगा के पास समुद्र के नीचे शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आई है। इस देश में सुनामी की ऊंची लहरों के टकराने की सूचना है। हालांकि, कम्यूनिकेशन सिस्टम की लचर स्थिति के कारण नुकसान से संबंधित जानकारी नहीं मिल सकी है। वैज्ञानिकों ने अनुसार, सुनामी के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.