टीटीपी ने उत्तरी वजीरिस्तान में किया आतंकी हमला, 5 पाक सुरक्षाकर्मियों की मौत

Updated on 03-10-2021 07:41 PM

इस्लामाबाद आतंकियों को पनाह देकर पाकिस्तान ने उन्हें भस्मासुर बना दिया है और अब वे उस पर ही भारी पड़ रहे हैं। अब के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में शनिवार को हुए एक भीषण आतंकी हमले में 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मारे गए 4 सुरक्षाकर्मी फ्रंटियर कोर के हैं, वहीं एक अन् लेविस फोर्स का सब इंस्पेक्टर है। यह वही इलाका है जहां पर तहरीक--तालिबान (टीटीपी) के आतंकी सक्रिय हैं और इमरान खान उनके साथ बातचीत का दावा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि टीटीपी ने दो दिन पहले अपने एक कमांडर की पाकिस्तानी सेना के हाथों हुई मौत का बदला लिया है।

 इस बीच टीटीपी ने ऐलान किया है कि उसने किसी तरह का सीजफायर घोषित नहीं किया है। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि टीटीपी ने संघर्ष विराम कर दिया है। आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की यह हत्या ऐसे समय पर हुई है जब उत्तरी वजीरिस्तान में सक्रिय हाफिज गुल बहादुर के आतंकियों ने 20 दिन के सीजफायर का ऐलान किया है। इमरान सरकार इन्हें टीटीपी का सदस् बता रही है लेकिन विशेषज्ञ इससे सहमत नहीं हैं।


विशेषज्ञों का कहना है कि ये दोनों ही अलग-अलग हैं। इससे पहले इमरान खान ने दावा किया था कि उनकी सरकार टीटीपी के सदस्यों के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने माना था कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इस बातचीत में मदद कर रही है।

उधर, टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने सीजफायर के दावों को खारिज किया है और अपने लड़ाकुओं से कहा कि वे पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ हिंसक कार्रवाई जारी रखें। तुर्की के टीवी चैनल TRT वर्ल्ड को दिए इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने दावा किया कि पाकिस्तानी तालिबानी समूह हमारी सरकार से शांति और समझौते के बारे में बात करना चाहते हैं। हम उनमें से कुछ से बात कर रहे हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह तहरीक--तालिबान से बात कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि टीटीपी के कई धड़े हैं और उनमें से कुछ के साथ बात की जा रही है। उन्होंने यह नहीं बताया कि आत्मसमर्पण की बात की जा रही है या नहीं लेकिन कहा कि सुलह की बात चल रही है।


जब उनसे यह पूछा गया कि क्या अफगान तालिबान इसमें मदद कर रहा है? इस पर इमरान खान ने साफ कहा कि बातचीत अफगानिस्तान में हो रही है, तो उस आधार पर तालिबान मदद कर रहा है। उनसे सवाल किया गया कि टीटीपी के कुछ समूहों से बात चल रही है कि वे अपने हथियार डाल दें, इस पर इमरान ने आगे जोड़ा कि फिर हम उन्हें माफ कर देंगे और वे आम नागरिक हो जाएंगे। उम्मीद है कि समझौता होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.