टीटीपी ने कराया था पाकिस्‍तानी एयरबेस पर हमला, तबाह किए थे 14 फाइटर जेट, 35 सैनिकों की मौत, खुलासा

Updated on 07-11-2023 01:05 PM
रावलपिंडी: पिछले हफ्ते पाकिस्‍तान की मिलिट्री को इतिहास के सबसे बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। पंजाब के मियांवाली में स्थित पाकिस्‍तान एयरफोर्स (पीएएफ) के बेस पर अज्ञात आतंकियों ने हमला बोल दिया। हमले की खबर कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया तक फैल गई। हैरानी की बात है कि इस आतंकी हमले पर खुद पाकिस्‍तान की सेना ने चुप्‍पी साधी हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो अब समय है जब पाकिस्‍तान की सेना को राजनीति से हटकर अपने मसलों पर ध्‍यान देने तक जरूरत है। जो जानकारियां आ रही हैं उसके मुताबिक इस आतंकी हमले ने पाकिस्‍तान की मिलिट्री को काफी नुकसान पहुंचाया है।

सेना को सबसे बड़ा झटका
बताया जा रहा है कि तीन नवंबर को मियांवाली एयरबेस पर हुए हमले में पाकिस्‍तान की वायुसेना के 14 एयरक्राफ्ट नष्‍ट हो गए तो वहीं 35 जवानों की मौत हो गई। लंदन के किंग्‍स कॉलेज में वॉर स्‍टडी डिपार्टमेंट के साथ बतौर सीनियर फेलो तैनात आयशा सिद्दीका के मुताबिक पाकिस्‍तान की सुरक्षा एजेंसियां इस गलतफहमी में थीं कि उन्‍हें आतंकवाद से निजात मिल गई है। लेकिन मियांवाली में हुआ हमला उनकी आंखें खोलने वाला था। एमएम आलम एयर बेस पर हुए हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्‍होंने वेबसाइट द प्रिंट में लिखे अपने आर्टिकल में कहा है कि आतंकियों ने इस हमले के जरिए पाकिस्तान की वायु सेना के एक ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर सबसे कठिन लक्ष्य पर कब्जा करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने की कोशिश की थी।
टीटीपी से जुड़े संगठन ने दिया अंजाम
इस हमले की जिम्‍मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े संगठन तहरीक-ए-जेहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने ली है। टीटीपी और उसके कई गुटों ने पाकिस्तान में आसान और मुश्किल दोनों ही तरह के लक्ष्यों को निशाना बनाया है। साल 2009 में सेना जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू), साल 2011 में मेहरान नौसैनिक एयरबेस, 2012 में मिन्हास एयरबेस और 2015 में बडाबेर नॉन-फ्लाइंग एयरबेस शामिल हैं। ताजा हमला यह बताने के लिए काफी है कि आतंकवाद की समस्या अभी पूरी तरह से खत्‍म नहीं हुई है। आतंकी तत्‍व हमले के बाद फिर से पहले वाली स्थिति में आ गए हैं।

देश के सुरक्षा विशेषज्ञों को चिंता सता रही है कि मियांवाली हमला, पंजाब में आतंकवाद के दूसरे दौर की शुरुआत हो सकता है। उनकी मानें तो इस हमले के बाद सेना को नींद से जागने की जरूरत है। देश की मिलिट्री को हिंसा संवेदनशीलता को सामने लाना होगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह हमला पाकिस्तान के लिए विभाजन की एक और वजह बन सकता है।

सेना का दावा गलत साबित
पाकिस्‍तान की सेना ने आतंकियों के खिलाफ कई बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किए थे। साल 2017 में ऐसा ही एक अभियान रद्द-उल-फसाद लॉन्‍च किया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने देश से आतंकवाद को मिटा दिया है। कुछ लोग इस दावे से सहमत नहीं थे। कभी भी इस बात की कल्‍पना नहीं की गई थी कि आतंकी हमला करेंगे और वह भी पीएएलफ के बेस को निशाना बनाने में कामयाब रहेंगे। पंजाब में मियांवाली वह जगह है जिसे आमतौर पर सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.