पाकिस्तान से युद्ध के लिए TTP आतंकी बनाएंगे एयरफोर्स, कश्मीर 'नया विलायत', भारत को कितना खतरा?

Updated on 26-12-2025 01:07 PM
इस्लामाबाद: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान में हमला करने के लिए अपने संगठन में कई परिवर्तन किए हैं। इसके लिए उसने 2026 के लिए अपना नया संगठनात्मक ढांचा सार्वजनिक किया है। इसमें सबसे खास बात 'एयर फोर्स यूनिट' के गठन की घोषणा है। टीटीपी अगर वाकई ऐसा कर पाने में कामयाब रहता है तो साल 2026 में पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में जबरदस्त इजाफा होने की आशंका होगी। पाकिस्तान में पहले ही पिछले दो तीन सालों से आतंकी हमलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। नये स्ट्रक्चर में TTP की मिलिट्री यूनिट्स, अलग-अलग प्रांतों में लड़ाकों की तैनाती और अलग-अलग विभागों के ऑर्गनाइजेशनल फ्रेमवर्क की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा टीटीपी ने कश्मीर को नया "विलायत" बनाने की भी बात की है। इसके स्ट्रक्चर में गिलगित को दो अलग-अलग यूनिट में बांटा गया है। पहली बार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने कश्मीर को अपने संगठनात्मक ढांचा में एक नए तथाकथित "विलायत" (प्रांत) के तौर पर शामिल किया है। इसके अलावा, इस ग्रुप ने गिलगित को दो अलग-अलग विलायतों में बांट दिया है- विलायत दियामेर और विलायत डारेल।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.