तुलसी गबार्ड बोलीं- पेपर बैलेट से वोटिंग हो:EVM हैक करके जा सकते हैं नतीजे बदले

Updated on 12-04-2025 01:07 PM

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर अमेरिका में भी सवाल उठने लगे हैं। अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा- ईवीएम को आसानी से हैक करके चुनाव नतीजों में हेरफेर की जा सकती है। इसलिए, पूरे अमेरिका में पेपर बैलेट लागू करने की जरूरत है, ताकि मतदाता चुनाव की पारदर्शिता पर भरोसा कर सकें।

उन्होंने यह बात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में कही। गबार्ड का यह बयान सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि अमेरिका में चुनाव सुरक्षा पर नई बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने गबार्ड का समर्थन किया, वहीं कुछ ने इसे राजनीतिक एजेंडा बताया।

एक दिन पहले ही ट्रम्प ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करके न्याय विभाग को निर्देश दिया था कि वह 2020 चुनाव के दौरान पूर्व साइबर सुरक्षा प्रमुख क्रिस क्रेब्स की भूमिका की जांच करे। टेस्ला और स्पेसएक्स CEO एलन मस्क ने पिछले साल EVM पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था- हमें ईवीएम को खत्म कर देना चाहिए।

वहीं, भारत में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गबार्ड की टिप्पणी पर जवाब नहीं देने पर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल किए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से इस मामले खुद से संज्ञान लेने की मांग की।\



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.