जिस 'तुलसी' ने दिखाया आदर्श बहू का चेहरा, उसके साथ ही घटियापन... दिल कचोट देगी स्‍‍मृति ईरानी की यह आपबीती

Updated on 28-07-2025 12:48 PM
स्मृति ईरानी इन दिनों टीवी पर अपनी वापसी को लेकर चर्चा में हैं। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रीबूट में एक बार फिर से तुलसी विरानी बनकर आ रही हैं। एकता कपूर का यह शो 29 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। यह ऐसा शो रहा है, जिसने स्‍मृति ईरानी को साल 2000 के दशक में टीवी की सबसे पॉपुलर, सबसे महंगी एक्‍ट्रेस बनाया। एक ऐसा सीरियल, जिसने हर घर में, हर दिल में जगह बनाई। टीवी की तुलसी ने देश को एक आदर्श बहू का चेहरा दिया। लेकिन इस महिला प्रधान सीरियल की कहानी में जहां स्‍मृति ईरानी दमदार दिखीं, वहीं सेट पर उनके साथ कुछ ऐसा भी हुआ, जो दिल को झकझोर देने वाला है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में महिलाओं के कई मुद्दों उठाने वालीं स्‍मृति ईरानी ने अब खुलासा किया है कि उन्‍हें इसकी बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी थी। राज शमानी से बातचीत में स्‍मृति ने कहा, 'जब मैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर वापस आई थी, तब मेरा बेटा तीन दिन का था। क्यों? क्योंकि हर कोई रोज रात 10:30 बजे एक नया एपिसोड आना था। यह वह वक्‍त था, जब मिसकैरेज के बाद भी मुझे सेट पर आना पड़ा।'

किसी ने एकता कपूर से कहा- स्‍मृति ईरानी झूठ बोल रही है

स्‍मृति ईरानी बताती हैं कि दिवंगत निर्माता रवि चोपड़ा ने उन्‍हें एक हफ्ते की छुट्टी दी थी। लेकिन एकता कपूर ऐसा नहीं कर सकती थीं, क्योंकि उनका शो हर दिन टीवी पर प्रसारित होता था। स्मृति ने बताया कि उनके मिसकैरज की बात को प्रोडक्‍शन वालों ने 'झूठा' बताया था। वह कहती हैं, 'प्रोडक्शन में से किसी ने एकता से कहा कि हम शूटिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन स्मृति ईरानी अभी तक नहीं आई हैं। वह झूठ बोल रही हैं। उन्हें असल में कुछ नहीं हुआ है।'

सेट पर मिसकैरेज की रिपोर्ट लेकर पहुंचीं स्‍मृति ईरानी

स्‍मृति ने इसके बाद जो कहा, वह झकझोर देने वाला है। एक्‍ट्रेस और राजनेता ने कहा, 'इसलिए मुझे यह साबित करने के लिए कि मेरा गर्भपात हुआ, सेट पर आना पड़ा, वो भी अपनी अस्पताल की रिपोर्ट लेकर।'

स्‍मृति ईरानी अस्‍तपाल में भर्ती हुईं तो मेकर्स ने शो से निकाल दिया

स्मृति ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, 'मैं प्रेग्‍नेंसी के नौवें महीने के आखिरी दिन तक काम कर रही थी। उन्‍होंने घर खरीदा था, जिसकी EMI देनी थी। वह एकसाथ दो शोज कर रही थीं। दूसरा एक डेली टॉक शो था, 'कुछ दिल से', मैं जब अस्‍पताल में भर्ती हुई, तो मुझे मैसेज मिला कि आपको काम से निकाल दिया गया है।' यह सब तक था, जब डॉक्टरों ने उन्हें प्रेग्‍नेंसी में काम करने से मना किया था।

एक दिन पहले तक उस शो की शूटिंग कर रही थीं स्‍मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने आगे बताया, 'मैंने एक दिन पहले भी उस टॉक शो के लिए शूटिंग की थी। वो बस मेरे अस्पताल पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, ताकि मुझे कह सके कि मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने शो से पहले ही अच्छी-खासी कमाई कर ली थी। वे मेरी जगह किसी और को लाना चाहते थे।'

स्‍मृति को निकाले जाने के बाद बंद हो गया शो 'कुछ दिल से'

एक्‍ट्रेस ने खुलासा किया कि तब काम से निकाले जाने की खबर पाकर, वह उदास तो हुईं, लेकिन मुस्कुराईं भी, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि वह शो उनके बिना नहीं चलेगा। ऐसा हुआ भी मेकर्स ने एक एक्‍टर को कास्‍ट किया, लेकिन फिर वह शो बंद हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.