निगेटिविटी के भाव मुक्त होने तुर्की ने अपना नाम बदलकर तुर्किये किया

Updated on 03-06-2022 09:51 PM

अंकारा तुर्की को अब तुर्किये कहा जाएगा। यहां के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोआन की सरकार ने दिसंबर में इसके लिए कोशिश शुरू की थी। दरअसल नाम बदले के पीछे तुर्की के पीछे छिपे नकारात्मक भाव से मुक्ति पाना है। यूनाइटेड नेशन ऑर्गनाइजेशन (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने बुधवार को कहा- ‘तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने चिट्ठी लिखकर बताया, अब उनके देश को तुर्की नहीं बल्कि तुर्किये के नाम से जाना जाए। हमने इस गुजारिश को मंजूर कर लिया है।

पिछले साल ही राष्ट्रपति एर्दोआन ने तुर्की संस्कृति को ध्यान में रखकर तुर्की की जगह 'तुर्किये' के इस्तेमाल का आदेश दे दिया था। इस आदेश के मुताबिक- विदेश में एक्सपोर्ट किए जाने वाले सभी प्रोडक्ट्स परमेड इन तुर्कीके बजायमेड इन तुर्कियेका इस्तेमाल किया जाएगा। तुर्की के सभी मंत्रालयों ने आधिकारिक दस्तावेजों में 'तुर्किये' लिखना भी शुरू कर दिया था। इस साल की शुरुआत से ही सरकार ने नाम अंग्रेजी में बदलने के लिए लगातार प्रचार भी किया। टूरिज्म प्रमोशन वीडियो में तुर्की को 'हैलो तुर्किये' कह रहे थे।


सरकार दुनिया में तुर्किये को ब्रांड नेम बनाना चाहती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि टर्की या तुर्की शब्द वहां की भाषा के मुताबिक निगेटिव माना जाता है। इसी वजह से यहां के नागरिक 1923 में तुर्की की स्वतंत्रता की घोषणा के बाद से ही इसेतुर्कियेबोलते रहे हैं। एर्दोआन लंबे अरसे से इंटरनेशनल लेवल पर 'तुर्किये' (उच्चारण है: तूर-की-याय) को मान्यता दिलवाने की कोशिश कर रहे थे। यूएन के मान्यता देने के बाद ये कोशिश अब कामयाबी में तब्दील हो गई है। तुर्की के डायरेक्ट्रेट ऑफ कम्यूनिकेशन ने कहा है- ‘हमने इंटरनेशन प्लेटफार्म्स पर तुर्किये के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मुहिम चलाई है।

तुर्की के नेशनल ब्रॉडकास्टर टीआरटी वर्ल्ड ने देश का नाम बदलने के पक्ष में दलील देते हुए कहा- तुर्क अपने मुल्क को 'तुर्किये' कहलाना पसंद करते हैं और वह चाहते हैं कि दुनिया के बाकी लोक भी हमारे देश को तुर्किये नाम से ही जानें। तुर्की कई मतलब होते हैं। इसे ज्यादातर मायनों में नहीं लिया जाता, खासतौर पर अंग्रेजी में। दरअसल, तुर्की को इंग्लिश में टर्की कहा जाता है। टर्की का मतलब मूर्ख भी होता है। यही नहीं, इसका इस्तेमाल नाकामी के तौर पर भी किया जाता है। टर्की नाम का एक पक्षी भी होता है। भारत में इसे तीतर कहा जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.