तुर्की ने बांग्लादेश में शुरू क‍िया खेल! तारिक की ताजपोशी के फौरन बाद 'खुफिया' मिशन पर पहुंचे जूनियर एर्दोगन

Updated on 19-02-2026 01:42 PM
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के तुरंत बाद एक मेहमान के ढाका दौरे ने पूरे क्षेत्र का ध्यान खींचा है। यह मेहमान तुर्की प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन के बेटे बिलाल हैं। बिलाल एर्दोगन बुधवार सुबह 'चुपचाप' ढाका पहुंचे, जब तारिक रहमान के शपथ समारोह को 24 घंटे भी नहीं बीते थे। बिलाल का पहले से सार्वजनिक जानकारी के बिना हो रहा यह दौरा तुर्की की ढाका में बढ़ती पैठ को दिखाता है। साफ है कि तुर्की नई सरकार में अपना प्रभाव रखना चाहता है।

बांग्लादेश में अगस्त, 2024 में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद से तुर्की ने लगातार ढाका के साथ अपने संबंध बढ़ाए हैं। तुर्की ने खासतौर से बांग्लादेश के दक्षिणपंथी गुटों से अपना संपर्क बढ़ाया। ऐसे में बिलाल के दौरे को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर जमात-ए-इस्लामी और कट्टरपंथी गुटों के साथ तुर्की के जुड़ाव को देखते हुए कहा जा रहा है कि बिलाल एक 'मिशन' के तहत ढाका में हैं।

बिलाल के ढाका में कार्यक्रम

बिलाल एर्दोगन बुधवार को एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट से ढाका के एयरपोर्ट पर उतरे। उनके साथ पूर्व फुटबॉलर मेसुत ओजिल, तुर्की की सरकार समर्थित सहायता एजेंसी TIKA के चेयरमैन अब्दुल्ला आरोन और दूसरे कई खास लोग आए हैं। बिलाल ने बुधवार को ढाका यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर का उद्घाटन किया है, जिसे TIKA ने फंड किया है।ढाका में राजनेताओं से मुलाकात और ढाका यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के अलावा बिलाल एर्दोगन का एक और अहम प्रोग्राम है। बिलाल का कॉक्स बाजार में रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप जाने का प्लान है। तुर्की ने जिस तरह से बांग्लादेश में धार्मिक गुटों को बढ़ावा दिया है, उसे देखते हुए यह दौरा अहम है। रोहिंग्या कैंप में हिंसक गतिविधियों की कई रिपोर्ट सामने आती रही हैं।

भारत के लिए चिंता का सबब

भारत की ओर से बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रिश्ते फिर से ठीक करने पर काम शुरू किया है। दूसरी ओर तुर्की ने भी बांग्लादेश में अपने लोगों को भेजना शुरू कर दिया है। तुर्की का ढाका में अपनी पैठ की कोशिश भारत की चिंता बढ़ा सकता है। तुर्की और TIKA की मौजूदगी से भारत की चिंता बढ़ती है।

ऑपरेशन सिंदूर के समय खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़े रहे तुर्की और उसकी एजेंसियां बांग्लादेश में इस्लामिस्ट विचारधाराओं को बढ़ावा देने पर काम रही हैं। इससे एक तरफ बांग्लादेश का पॉलिटिकल माहौल भारत के खिलाफ होगा तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर में सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता बढ़ जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.