लगातार दो भूकंप से कांपा तुर्की, 7.8 की तीव्रता के झटकों से अब तक 195 की मौत, सीरिया में भी असर

Updated on 06-02-2023 06:04 PM
अंकारा: तुर्की में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप की खबरें हैं। यह भूकंप तुर्की के पूर्व में स्थित गजनीतेप प्रांत के नूरदागी में आया है। अमेरिकी भू-भर्गीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप के बाद मध्‍य तुर्की में काफी देर तक झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप के बाद 6.7 की तीव्रता वाला एक और भूकंप आया जो कि 9.9 किलोमीटर दूर था। यह भूकंप 11 मिनट बाद ही आया। अभी तक इस भूकंप की वजह से तुर्की और सीरिया में 195 लोगों की मौत हो गई है। इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि 16 बिल्डिंग्‍स इस घटना में गिर गई हैं। माना जा रहा है कि कई लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।

भूकंप की वजह से जोरदार धमाका
तुर्की में कहरामनमारस इस भूकंप की वजह से जोरदार धमाका हुआ है और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे के मुताबिक स्‍थानीय समयानुसार तड़के चार बजकर 17 मिनट पर पहला झटका आया। यह झटका राजधानी अंकारा समेत तुर्की के दूसरे शहरों में भी महसूस किया गया। भूकंप की वजह से तुर्की का एक शॉपिंग मॉल भी गिर गया है। फिलीस्‍तीन और इजरायल के बीच स्थित गाजा पट्टी से खबर है कि करीब 45 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं कुछ ही मिनटों के बाद दूसरा भूकंप आया। इस भूकंप की वजह से सीरिया में भी कई इमारतें गिर गई हैं। एक मस्जिद के अंदर से भी जो तस्‍वीरें आ रही हैं, उसमें झूमर और आसपास के खंबे हिलते हुए नजर आ रहे हैं।

तुर्की की आपदा एजेंसी का कहना है कि अब तक 440 लोग घायल हैं और उन्‍हें मलबे से निकालना जा रहा है। राहतकर्मी और नागरिक मलबे के नीचे अपनों की तलाश कर रहे हैं। सीरिया और तुर्की दोनों को ही इस भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है। कई दर्जन लोगों को कंक्रीट और मेटल के मलबे से निकाला जा रहा है। कुछ लोग ऐसे अपार्टमेंट्स में फंसे हुए हैं जो आंशिक तौर पर गिरी हैं। ये इमारतें खतरनाक तौर पर झुकी हैं और अगर इसमें फंसे लोगों को जल्‍द नहीं निकाला गया तो फिर बड़ा हादसा हो सकता है।

सीरिया, लेबनान और इराक तक कांपे
जीएफजेड हेल्महोल्ट्ज सेंटर पॉट्सडैम के मुताबिक कई अपार्टमेंट्स इस भूकंप की वजह से ढह गए हैं। ऐसी आशंका है कि उनमें कई लोग दबे हो सकते हैं। इस भूकंप के बाद सीरिया, इजरायल, लेबनान, इराक, इजरायल, फिलीस्‍तीन, साइप्रस तक में झटके महसूस किए गए। जो वीडियो सोशल म‍ीडिया पर जो वीडियो आ रहे हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि भूकंप की वजह से किस तरह बिल्डिंग्‍स हिल रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.