संडे अवकाश मांगना टीवी अभिनेत्री शुभावी चौकसी को पड़ा भारी, दो टीवी सीरियलों से हो गई विदाई

Updated on 16-05-2022 08:23 PM

मुंबई कामकाज के बीच हफ्ते में अवकाश की दरकार हर कोई को होती है पर इस न्यायसंगत मांग टीवी अभिनेत्री शुभावी चौकसी को भारी पड़ गई और उनकी दो टीवी सीरियलों से विदाई हो गई। मालूम हो कि कसौटी जिंदगी के 2' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2'  फेम शुभावी चौकसी कमाल की अभिनेत्री हैं।

सॉफ्ट और ग्रे शेड, दोनों ही तरह के किरदार में ये सही बैठती हैं। वह अपने काम को लेकर काफी पैशनेट हैं। लेकिन रविवार की छुट्टी को लेकर यह बिलकुल भी समझौता नहीं करती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा संडे को काम किया लेकिन जब उन्होंने इस दिन की छुट्टी मांगी तो उनको दो शोज से हाथ धोना पड़ गया।

शुभावी ने बताया, 'जब मैंने काम करना शुरू ही किया था, मैं संडे के दिन काम करती थी। लेकिन जब मेरा बेटा आरव हुआ और आराम किया तो मुझे यकीन था कि शुरू करने के बाद मैं अपने बेटे और पति के साथ समय बिताने के लिए एक दिन की छुट्टी लूंगी। मेरे लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना जरूरी है। इसलिए मैंने 2012 में ऐसा करना शुरू कर दिया था। हफ्ते में एक दिन छुट्टी लेती थी।

' शुभावी ने आगे बताया कि उनकी और मेकर्स की थोड़ी तनातनी हो जाती थी। वह बताती हैं, 'जब मैंने लोगों को अपने संडे ऑफ के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा, 'मैम ये तो नहीं हो सकता। लेकिन जब मैं उनको जोर दूंगी और इसे कॉन्ट्रैक्ट में शामि करने को कहूंगी, तो वह पहले तो हिचकिचाते थे ऐसा करने में। लेकिन बाद में उन्होंने मेरी बात समझी और मेरी मांग मान ली। कई मेकर्स मेरी बात समझते हैं।'

हालांकि शुभावी को कुछ शोज से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने खुलासा किया, 'मुझे संडे को छुट्टी मांगने पर दो शोज से हाथ धोना पड़ गया था। मैं उनका प्वॉइंट समझती हूं लेकिन मुझे इसकी जरूरत है क्योंकि मुझे अपने बेटे का ख्याल रखना है। और मैं उसके साथ समय बिताना चाहती हूं।

संडे के दिन हम फिल्में देखने जाते हैं, कुछ आउटडोर एक्टिवीटीज करते हैं। मैं अपने पति के साथ भी समय बिताती हूं।' शुभावी को लगता है कि अब इसे इंडस्ट्री में जरूरी बना देना चाहिए। 'लोगों को अपनी वीकली ऑफ मिलने चाहिए। कायदे से तो उनको संडे पर ऑफ मिलना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.