एण्ड टीवी के शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में 9 नए किरदारों के साथ हुई रामायण युग की शुरूआत

Updated on 27-08-2020 10:00 PM

मुंबई : भगवान राम के लिए भगवान हनुमान की निष्काम भक्ति और निस्वार्थ भावना से श्रीराम की उनकी सेवा ने उन्हें हर किसी से अलग किया और उन्हें भक्ति का प्रतीक बनाया। भक्ति की मनोरम कहानियों को सही मायनों में दिखाने वाले एण्ड टीवी के शो कहत हनुमान जय श्री राम में नौ नए किरदारों की एंट्री होने जा रही हैं। इनमें शामिल हैं- अलका कौशल, जो रावण की मां कैकसी के रूप में एंट्री कर रही हैं, दिव्यांगना जैन, जोकि लंकिनी (लंका के दरवाजों की संरक्षक) की भूमिका निभा रही हैं; रोमांच मेहता, जो मरीच की भूमिका में हैं; तमिल फिल्मों के स्टार प्रदीप काबरा, जोकि सुभू के रूप में एंट्री कर रहे हैं; शफाक नाज, जो रानी कौशल्या की भूमिका निभा रही हैं; भाव्या शर्मा, जोकि रानी सुमित्रा के रूप में दिखेंगी; खुशी मुखर्जी, जो रानी कैकयी के रूप में नजर आएंगी, नागेश सलवान, जोकि गर्गाचार्य (ऋषि वशिष्ठ) और पृथ्वी जुत्शी, जोकि विश्रवा (रावण के पिता) के रूप में नजर आएंगेये नामचीन सितारे इस शो में आगे दिखाई जाने वाली रामायण युग पर केन्द्रित कहानी का हिस्सा होंगे

एण्ड टीवी के शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में कैकसी (रावण की मां) की भूमिका निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री अलका कौशल ने कहा , “मैं कैकसी की भूमिका को निभाने का अवसर मिलने से पर बहुत खुश हूं। मुझे नकारात्मक किरदार निभाना पसंद हैं क्योंकि उसमें अलग-अलग भाव होते हैं और मुझे कुछ नया करने का मौका मिला है। कैकसी, वैसे तो राक्षस वंश से जुड़ी हुई थी, लेकिन उन्हें उनकी खूबसूरती और बुद्धिमता के लिए जाना जाता था। वह भगवान शिव की परम भक्त भी थीं।"

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांगना जैन एण्ड टीवी के शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में एक शक्तिशाली राक्षसी लंकिनी की भूमिका निभाएंगी। इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए उत्साहित दिव्यांगना ने कहा, "मैं पौराणिक कथाओं की हमेशा से ही एक बड़ी फैन रही हूं और मैं खुश हूं कि मुझे सबसे प्रतिष्ठित कहानियों में एक- रामायण में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए चुना गया हैमैं लंका की सच्ची देवी लंकिनी की भूमिका के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करूंगी।"

रोमांच मेहता एण्ड टीवी के शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में मरीच की भूमिका में नजर आएंगे। रोमांच इस शैली से परिचित हैं। उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा एक पौराणिक कथा पृष्ठभूमि के साथ दिखाने की इच्छा रही है और कहत हनुमान जय श्री राम मेरे लिए बिलकुल सही हैकाल्पनिक दुनिया के बारे में कुछ तो ऐसा है जो मुझे उनके बारे में समझने की इच्छुक बनाती है। मरीच की भूमिका ने वाकई में मुझे एक राक्षस का किरदार निभाने के लिये प्रेरित किया।"

रामायण की इस पौराणिक यात्रा के साक्षी बनें और जानें कैसे बाल हनुमान भगवान राम के सबसे बड़े भक्त बनें और रावण के आतंक के शासनकाल को खत्म करने में उन्होंने प्रभु की सहायता की।

देखिये, ‘कहत हनुमान जय श्री राम' हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे सिर्फ एण्ड टीवी पर!



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.