ट्विटर ने एक झटके में हटा दिए 7,500 लोग, आधा हुआ स्टाफ

Updated on 05-11-2022 05:20 PM

एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही कंपनी में हलचल मची हुई है। भारत में एलन मस्क ने कंपनी के पूरे स्टाफ को ही हटा दिया है। करीब 250 लोगों को नौकरी से बाहर किया गया है। यही नहीं अब एलन मस्क ने पूरी कंपनी के 50 फीसदी लोगों को हटा दिया है। इसके चलते 7,500 लोगों की नौकरी चली गई है। एलन मस्क ने ट्विटर संभालने के एक सप्ताह के भीतर ही कई बड़े ऐक्शन लिए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक आंतरिक दस्तावेज के आधार पर बताया कि 50 फीसदी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके ईमेल और कंपनी के कम्प्यूटर्स का एक्सेस छीन लिया गया है। 


दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से इस तरह ताबड़तोड़ छंटनी की काफी चर्चा हो रही है। कंपनी के कर्मचारियों की ओर से भी छंटनी की पुष्टि की गई है। अमेरिका और कनाडा में ट्विटर के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर मिशेल ऑस्टिन ने ट्वीट किया, 'आज इस खबर के साथ दिन की शुरुआत हुई कि ट्विटर में अब मेरा सफर समाप्त हो गया है। मेरा दिल टूट गया है। मैं इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं।' एलन मस्क ने छंटनी को लेकर ट्वीट किया, 'ट्विटर में छंटनी को लेकर बहुत सी बातें की जा रही हैं। दुर्भाग्य की बात है कि यह ऐसे समय में किया जा रहा है, जब हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान कंपनी को हो रहा है। इसलिए कोई अन्य विकल्प नहीं था।'


इस बड़ी छंटनी से पहले ट्विटर ने कर्मचारियों के ऑफिस आने पर रोक लगा दी थी। उन्हें कहा गया था कि वे अपने भविष्य को लेकर इंतजार करें और जो फैसला लिया जाएगा, उसके आधार पर काम करें। सोमवार तक कर्मचारियों के दफ्तर जाने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं सोमवार से पहले ही यह बड़ा फैसला ले लिया गया। नौकरी से निकाले गए ट्विटर के एक पूर्व कर्मचारी ने कहा, 'यह बेहद अमानवीय है, जिस तरह से लोगों से बर्ताव किया जा रहा है। वह हर कीमत पर बस पैसे बचा लेना चाहते हैं।' दरअसल एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है और माना जा रहा है कि उसकी रकम अदा करने के लिए वह बचत के रास्ते पर हैं और कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.